Bhojpuri Gana: पवन सिंह के नए गाने 'आ जईहे पांच के' ने मचाई इंटरनेट पर धूम, एक ही दिन में मिले 78 लाख व्यूज

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) ने कल यानी 6 जनवरी को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट (Pawan Singh Birthday) किया है। सुपरस्टार ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपने फैंस को एक तोहफ दिया है। अपने बर्थडे के मौके पर पवन सिंह ने अपना एक नया गाना 'आ जईहे पांच के' (Aa Jaihe 5 Ke) रिलीज किया है। पवन सिंह का ये गाना रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर छाया हुआ है। पावर स्टार का ये गाना उनका साल 2022 का पहला गाना है, जिसे उन्होंने अपने बर्थडे पर रिलीज कर और भी स्पेशल बना दिया है।
पवन सिंह अपने इस 'आ जईहे पांच के' गाने में फुल टशन में नजर आ रहे हैं। इस नए गाने में पावर स्टार के अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक्टर के इस गाने को अब तक 78 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही फैंस उनके इस गाने के वीडियो पर कमेंट करते हुए पावर स्टार को बर्थडे विश भी किया है। उनके किसी फैन ने लिखा, "क्या बताऊं इस गाने को बार बार सुने के बाद भी मन नहीं भरता है लव यू बॉस।" तो किसी फैन ने लिखा, "ये होता है असली गाना जब कानो में आवाज सुनाई दे तो दिल को सकून मिलता है आपकी आवाज से दिल और मन गदगद हो गया भैया।"
पवन सिंह का ये गाना 'जेपी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी' (JP Star Pictures Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। 'आ जईहे पांच के' गाने को पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव (Anupama Yadav) ने साथ मिलकर गाया है। गाने में सुपरस्टार के साथ डिंपल सिंह (Dimpal Singh) की जोड़ी कमाल की लग रही है। इस म्यूजिक वीडियो के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास (Raushan Singh Vishwash) ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक प्रियांशू सिंह (Priyanshu Singh) ने कंपोज किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS