Bhojpuri Gana: पावर स्टार पवन सिंह का सर्दी के मौसम में फैंस को स्पेशल गिफ्ट, जरूर सुनें 'जाड़ा में सहारा'

भोजपुरी इंडस्ट्री की पहुंच आज लगातार बढ़ रही है। इस इंडस्ट्री का भी बॉलीवुड की तरह एक अलग पहचान है आखिर हो भी क्यों न जब इंडस्ट्री में ऐसे दिग्गज एक्टर्स हो तो ऐसा होना लाजमी है। फैंस भोजपुरी सिनेमा की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। वह और समय था जब भोजपुरी गाने को डबल मीनिंग और चीपनेस के लिए जाना जाता था लेकिन अब भोजपुरी गाने रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं। इस बीच पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना 'जाड़ा में सहारा' (Jaada Me Sahara) ताबड़तोड़ देखा जा रहा है।
मौजूदा समय में पवन सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा में उनकी एक अलग पहचान है जो दशकों तक कायम रहेगा। हिट मशीन के इस नए गाने की बात करें तो समूचे देश में कड़ाके की ठंड हो रही है ऐसे में पवन सिंह का यह गाना 'जाड़ा में सहारा' किसी राहत से कम नहीं है। गाना रिलीज होते ही लगातार ट्रेंड कर रहा है। गाने का केवल ऑडियो वर्जन ही रिलीज किया है, वीडियो के रिलीज को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
पवन सिंह का यह गाना जाड़ा स्पेशल है। ऑडियो वर्जन को सुनकर यह उम्मीद लगाया जा सकता है कि इसका वीडियो कितना शानदार होगा। बता दें कि पवन सिंह के इस गाने 'जाड़ा में सहारा' को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन (GMJ - Global Music Junction - Bhojpuri) यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। गाने को अब तक 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं। इस गाने के लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। फ़िलहाल फैंस इस गाने के वीडियो का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। पवन सिंह के गाने रिलीज होते ही हिट माने जाते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरस्टार के स्वेग को पसंद करने वालों की कमी नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS