Bhojpuri Gana: रितेश पांडे का जाड़ा स्पेशल सॉन्ग काबाला कई देहब हुआ रिलीज, देखिए जबरदस्त वीडियो

Bhojpuri Gana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और सिंगिंग का दमखम मनवाने वाले एक्टर और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज रितेश के चाहने वालों की कमी नहीं है। भोजपुरी गानों के शौकीन रितेश के हर गाने को पसंद करते हैं। रितेश भी अपने फैंस को एंटरटेन करना नहीं भूलते। तभी तो वह आजकल एक के बाद एक गाने रिलीज करते ही जा रहे हैं। हाल ही में रितेश का एक नया गाना 'काबाला कई देहब' (Kabala Kai Dehab) का रिलीज हुआ है।
रितेश का ये गाना आज यानि सोमवार को ही 'डीआईसी भोजपुरी' (DIC Bhojpuri) नाम के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। भोजपुरी गाने 'काबाला कई देहब' को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस गाने को अब तक लाखों बार देखा भी जा चुका है। इस गाने में रितेश पांडे के साथ सौम्या पांडे (saumya pandey) नजर आ रही हैं। इस गाने को रितेश ने अपनी आवाज में गाया है। 'काबाला कई देहब' गाने के लिरिक्स मुन्ना मोहित (Munna Mohit) ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक रौशन सिंह (Raushan Singh) ने कंपोज किया है।
बता दें कि रितेश ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में एक म्यूजिक एल्बम के साथ की थी। जिसके बाद उन्हें फेम मिला साल 2016 में आई फिल्म 'बलमा बिहार वाला 2' (Balma Bihar Wala 2) के बाद। उनके 'हैलो कौन' (Hello Kaun) गाने को यूट्यूब पर 800 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया और इसी के साथ ये गाना साल 2020 के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों की लिस्ट में शामिल हो गया। हाल ही में रितेश के 'मार हो जाइ', 'ब्यूटीफुल दुलहनिया' और 'आईल बाड़ू नाचे' जैसे कई गाने रिलीज हुए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS