Bhojpuri Gana: रिलीज़ हुआ समर सिंह का नया गाना, 'हम नाग तू नगीना' में रानी संग जमकर किया रोमांस

Bhojpuri Gana: रिलीज़ हुआ समर सिंह का नया गाना, हम नाग तू नगीना में रानी संग जमकर किया रोमांस
X
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिभाशाली लोगों की कमी नहीं है। लगभग हर दिन भोजपुरी का कोई नया गाना रिलीज़ होता है और इंटरनेट पर छा जाता है। मंगलवार यानी की 21 सितंबर को सिंगर समर सिंह का एक नया गाना रिलीज 'हम नाग तू नगीना' हुआ है।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जहां दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जैसे धुरंधर कलाकार हैं। इस इंडस्ट्री में प्रतिभाशाली लोगों की कमी नहीं है। लगभग हर दिन भोजपुरी का कोई नया गाना रिलीज़ होता है और इंटरनेट पर छा जाता है। मंगलवार यानी की 21 सितंबर को सिंगर समर सिंह (Samar Singh) का एक नया गाना रिलीज 'हम नाग तू नगीना' हुआ है।

रिलीज के साथ ही ये गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गानें में समर सिंह के साथ उनकी एक्ट्रेस रानी कमाल की धांसू लग रही हैं। गाने में समर सिंह और रानी गाने में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गानें में समर और रानी की कैमिस्ट्री काफी जबरदस्त लग रही है। समर और रानी इस नए सॉन्ग वीडियो में नाग और नागिन बने नजर आ रहे हैं। गाने में नागिन बनी रानी अपनी कातिलाना अदाओं से लोगों को घायल कर रही हैं। यहां देखिए हम नाग तू नगीना का वीडियो....

इस गाने को समर सिंह के साथ अंकिता सिंह (Ankita Singh) ने मिलकर गाया है। इस गानें के लिरिक्स हरिंद्र हरियाली (Harindra Hariyali) ने लिखें है, वहीं इसका म्यूजिक एडीआर आनंद (ADR Anand) ने कंपोज किया है। इस गानें को वीआर म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। समर सिंह के हम नाग तू नगीना गाने को अब तक 74,565 बार देखा जा चुका है। साथ ही साथ इसे हजारों लाइक्स भी मिले हैं।

Tags

Next Story