Bhojpuri Gana: शिल्पी राज के गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड, पुष्पा के 'ओ अंटवा' को दी कड़ी टक्कर

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) के सितारे आजकल बुलंदियों पर है। आए दिन उनके नए गाने रिलीज होते हैं जो सोशल मीडिया पर धमाल मचाती है। छोटी सी उम्र में करियर की शुरुआत करने वाली इस भोजपुरी सिंगर को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। सिंगर के आवाज के चाहने वालों की आज कमी नहीं है यही कारण है कि उनके गाने हिट होते हैं और मिलियन में व्यूज मिलते हैं। शिल्पी के गाने रिकॉर्ड बनाते हैं और एक बार फिर इस सिंगर के गाने फेमस गानों के लिए एक टक्कर साबित हो रही है। हम बात कर रहे हैं उनके गाने 'राजा जी खून कई द' (Raja Ji Khoon Kaida) की जो इंडिया टॉप म्यूजिक वीडियोज के टॉप टेन चार्ट में है।
इस लिस्ट में फेमस मूवी 'पुष्पा' के सोंग भी शामिल हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए यह किसी बड़े अचीवमेंट से कम नहीं है। इस गाने में 'पुष्पा' (Pushpa) फिल्म का 'श्रीवल्ली' गाना पहले नंबर पर और 2-3 नंबर पर 'ओ अंटवा' जैसे सॉन्ग हैं वहीं शिल्पी राज का यह गाना छठें नम्बर पर है। अब 'राजा जी खून कई द' गाने की बात करें तो इस गाने में नीलम गिरी नजर आ रही हैं। शिल्पी राज और नीलम गिरी की जोड़ी हमेशा ही धमाल मचाती है। शायद यही वजह है कि उनके लगभग गाने में नीलम गिरी (Neelam Giri) होती हैं। इस गाने पर फैन्स लगातार रील्स बना रहे हैं। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) यूट्यूब चैनेल पर 25 दिसम्बर 2021 को रिलीज किया गया है और अब तक 53 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
यह पहली बार नहीं है जब शिल्पी के गाने को मिलियन में व्यूज मिले हैं। इन दिनों उनका एक और गाना 'गरईया मछरी' (Garaiya Machhari) भी खूब चर्चा में है। फैन्स इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और अब तक 101 मिलियन से ज्यादा बार देखे जा चुके हैं। आज भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिन नए गाने रिलिज होते हैं और खूब पसंद भी किये जा रहे हैं। एक समय में अश्लीलता और डबल मीनिंग के नाम से ही भोजपुरी गानों को हीन नजरों से देखा जाता था लेकिन अब समय बदल चुका है। अब बॉलीवुड गानों के पसंद करने वालों की तरह भोजपुरी सोंग लवर भी लाखों की संख्या में है और यह इस बात का सबूत है कि शिल्पी राज के गानों को मिलियन में व्यूज मिल रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फैन्स शिल्पी राज के गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS