Bhojpuri Gana: इस नए होली गाने में खेसारी का अंदाज बना देगा आपको दीवाना, सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा बवाल

रंगों के त्यौहार होली में अब गिनती के दिन शेष रहे है। वहीं इस होली को स्पेशल बनाने के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिन गाने रिलीज हो रहे हैं। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी एक के बाद एक होली के गाने रिलीज कर रहे हैं। इसी कड़ी में खेसारी का एक और गाना आ चुका है। यह गाना निश्चित रूप से आपके इस रंगों के त्यौहार को और भी खास बना देगा। इस नए गाने की खासियत है कि इस गाने को शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने आवाज दी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि फैन्स को एक पैकेट में दो बड़े गिफ्ट साथ में मिले हैं। इस गाने के टीजर होने के बाद से ही लोगों को वीडियो का इन्तजार था जो अब रिलीज हो चुका है।
इस नए गाने 'मुर्गा के रासा' (Murga Ke Raasa) में खेसारी का अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं और अंकिता पाण्डे (Ankita Pandey) संग उनकी केमेस्ट्री आपके होश उड़ाने के लिए काफी है। शिल्पी और खेसारी की जोड़ी हमेशा ही धमाल मचाती है और दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज नाम हैं। दोनों के गाने फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। गाने को रिलीज करते हुए यह लिखा गया है, "चाहे होइ कउनो बोली कउनो भासा... इ होली मार्किट में चली केवल Khesari Lal के मुर्गा के रासा।"
इस बात को कोई सबूत की जरुरत नहीं है कि खेसारी की पॉपुलैरिटी इंडस्ट्री में कितनी अधिक है। फिलहाल गाने की बात करें तो यह गाना 'सारेगामा हम भोजपुरी' से रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। होली से पहले खेसारी का यह गाना फैस के लिए किसी बड़े ट्रीट से कम नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS