Bhojpuri Gana : पवन सिंह के इस गाने ने रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर नंबर 1 में ट्रेंड कर रहा है वीडियो

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने के कारण पवन सिंह (Pawan Singh ke gane) की फैन फॉलोइंग भी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। अब एक बार फिर पवन सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनके फैन्स के लिए किसी पार्टी से कम नहीं है। पॉवर स्टार पवन सिंह ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है जिसके बाद वह सुर्ख़ियों में हैं।
पावर स्टार रिकॉर्ड बनाने में टॉप पर हैं इसलिए पवन सिंह की फैन फॉलोइंग सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक ही सीमित नहीं है। आज पूरी दुनिया में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार की लोकप्रियता ऐसी है कि उनका कोई भी वीडियो पल भर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है। इस बार उनका गाना 'फलाना बो फरार भईली (Falana Bo Farar Bhaili) एक नया इतिहास रचता नजर आ रहा है। खास बात तो यह है कि यह गाना पवन सिंह ने होली पर रिलीज किया था।
बहुत कम ही ऐसा होता है जब कोई भोजपुरी गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करते हुए नजर आता है। अब पवन सिंह की बात कुछ और है क्योंकि वह हर म्यूजिक वीडियो में कुछ अलग करते नजर आते हैं। होली के मौके पर पवन सिंह का गाना 'फलाना बो फरार भाई' रिलीज किया गया। गाने ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। धूम इस कदर मचा कि होली खत्म होने के बाद भी गाना यूट्यूब पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं वीडियो पर अब तक11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इतने कम समय में इतने व्यूज मिलना किसी गाने के लिए आसान बात नहीं है। लेकिन पवन सिंह के फैंस ने इस काम को भी संभव कर दिखाया है और एक इतिहास रच दिया है। वहीं एक बार फिर यह साबित हो जाएगा कि लोकप्रियता के मामले में पवन सिंह को मात देना बेहद मुश्किल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS