भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा का निधन, बनाया था रिंकिया के पापा गाना

साल 2020 अब तक का सबसे बुरे सालो में गिना जाएगा यह साल पूरी दुनिया के लिए काफी बुरा साबित हो रहा है। अभी 01 जून को ही बॉलीवुड के जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के निधन की खबर आई थी। वाजिद खान को किडनी की समस्या था और वाजिद के बाद अब भोजपुरी सिनेमा के बड़े म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा के निधन की खबर आई है।
उनकी मौत की वजह उनके मुंह से अचानक खून आना है। जिसके बाद सुबह 7 बजे घर पर उनका निधन हो गया। मुंबई के मीरा रोड पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह गाजीपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
धनंजय मिश्रा भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत बड़े म्यूजिक डायरेक्टर थे। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के ज्यादातर गाने धनंजय ने ही कम्पोज किए थे। मनोज तिवारी को बनाने में धनंजय की बड़ी भूमिका मानी जाती है। 'रिंकिया के पापा' गाना धनंजय ने ही कम्पोज किया था।
उन्होंने बॉलीवुड और टॉलीवूड फिल्मों के लिए भी काम किया था। मनोज तिवारी ने गहरा दुख जताते हुए कहा कि हमारे छोटे भाई और वर्तमान भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े संगीतकार धनंजय मिश्रा का यू जाने से मुझे झटका लगा। मनोज ने कहा कि मेरे करियर के 1500 गांव का संगीत धनंजय मिश्रा ने ही दिया था। एक चमकती मुस्कुराती प्रतिभा का निधन बहुत ही दुःख का बात है।
सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनके निधन की खबर पर खेसारी लाल यादव पहुंचे वहीं काजल राघवानी, मनोज तिवारी, रवि किशन और धनंजय के करीबी संजय भूषण पटियाला ने भी उनको श्रद्धांजलि दी।
यह साल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद दुख भरा साबित हो रहा है। धनंजय मिश्रा निधन की खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS