Bhojpuri Gana: अक्षरा सिंह ने 2 दिन पहले रिलीज किया भोजपुरी होली सॉन्ग, यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा वीडियो

होली का त्योहार आते ही भोजपुरी के एक के बाद एक कई गाने (Bhojpuri Gane) आ चुके हैं। इसबीच ही भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का गाना (Akshara Singh Song) 'होली के पुआ' ने भी जमकर धूम मचाई हुई है। उन्होंने यह (Gana) गाना होली से दो दिन पहले ही अपने यू ट्यूब चैनल पर रिलीज (Youtube release) किया है। उनका यह गाना लोगों के बीच वायरल हो चला है। दो दिनों में अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
म्यूजिक वीडियो में खुद ही किया है परफॉर्म
अक्षरा सिंह ने 'होली के पुआ' गाना(Holi ke Puaa Song) गाने के साथ ही इस पर म्यूजिक वीडियो में खुद ही परफॉर्म भी किया है। अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का यह गाना लोकगीत के रूप में है। जो अब वायरल हो चला है। लोग गाने का वीडियो यूट्यूब ही नहीं बल्कि वॉट्सऐप और फेसबुक पर भी एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे हैं।
पति- पत्नी के संवाद पर बना है होली के पुआ सॉन्ग
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने कहा कि 'होली के पुआ' (Holi Ke Puaa) गाना लोकगीत से जुडा है। यह पति-पत्नी के बीच हुई बातों पर आधारित है। होली के त्योहार पर पकवान का बहुत ज्यादा महत्व होता है। त्योहार पर सभी लोग इसे घर में बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए इसी का इस्तेमाल करते हुए यह गाना बनाया गया है। अक्षरा ने कहा कि यूपी-बिहार में रंग की होली में लोकसंगीत का बहुत महत्वु है। इसलिए मैं इस बार लोकगीत लेकर आयी हूं। मुझे उम्मीूद है कि भोजपुरी ज्वार के लोगों को मेरा यह गाना बहुत पंसद आयेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS