खेसारी लाल यादव और अंतरा सिहं के इस गाने ने सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका, 2 दिन में 33 लाख बार देखा गया ये Bhojpuri Song

खेसारी लाल यादव और अंतरा सिहं के इस गाने ने सोशल मीडिया पर मचा दिया तहलका, 2 दिन में 33 लाख बार देखा गया ये Bhojpuri Song
X
हाल ही में खेसारी का नया गाना रिलीज हुआ है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को दो दिन में लाखों पर देखा जा चुका है। आपको बता दें कि खेसारी ने ये नया गाना अंतरा सिंह के साथ गाया है। इस गाने का नाम है ‘चाची के बाची सपनवां में आती है’।

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव(Khesari Lal Yadav) के लोग एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग के भी काफी दीवाने हैं। उनका हर गाना सुपरहिट होता है। वहीं हाल ही में खेसारी का नया गाना रिलीज हुआ है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को दो दिन में लाखों पर देखा जा चुका है। आपको बता दें कि खेसारी ने ये नया गाना अंतरा सिंह के साथ गाया है। इस गाने का नाम है 'चाची के बाची सपनवां में आती है'।

2 जून को रिलीज हुए इस गाने को 3,372,894 बार देखा जा चुका है। मस्ती से भरे इस गाने को लोगों ने अपनी फेवरेट प्लेलिस्ट में शामिल कर लिया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस अनीषा पांडे नजर आ रही हैं।

इस गाने के अखिलेश कश्यप ने लिखा है। वहीं गाने को श्याम सुंदर(आदिशक्ति फिल्म्स) ने म्यूजिक दिया है। इस गाने आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें कि खेसारी लाल का बीएसएफ में नौकरी करने का सपना था। वहीं खेसारी ने इस नौकरी के लिए काफी मेहनत की थी। वहीं उनका इस नौकरी के लिए सिलेक्शन भी हो गया था लेकिन एक्टिंग में मन होने के कारण उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी थी।

आज उनकी एक्टिंग के काफी लोग दीवाने हैं। खेसारी जल्द ही फिल्म राजा की आएगी बारात और वास्तव में नजर आएगी। खेसारी के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खेसारी की फिल्म रिलीज होते ही हिट हो जाती है। वे लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

Tags

Next Story