Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव ने फिर मचाया धमाल, 'मरद ह बकलोल' गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे फैंस

Bhojpuri Song Khesari Lal Yadav: इंटस्ट्री में अपनी मेहनत से अभिनय और सिंगिंग में अपना नाम बनाने वाले पॉपुलर कलाकार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपना नया गाना लेकर हाजिर हो चुके हैं। खेसारी भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) का ऐसा सितारा बन चुके है, जिनके बिना इंटस्ट्री शायद अधूरी है। हाल ही में रिलीज हुए उनके नए गाने ने यूटयूब पर तहलका मचा दिया है। खेसारी लाल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के कारण उनका हर गाना पॉपुलर हो जाता है। ऐसा ही कुछ उनके नए गाने के साथ भी हुआ है।
नए गाने से फिर छा गए खेसारी
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने लेटेस्ट सॉन्ग के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। खेसारी लाल का नया गाना यूटयूब पर रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। उन्होंने इससे पहले सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के साथ मटक मटक गाना किया था, जिसे हरियाणवी गानों के शौकिनों ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके बाद उनका नया गाना 'मरद ह बकलोल' (Marad H Baklol) 26 अगस्त को रिलीज हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि खेसारी का कोई गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है।
खेसारी का नया गाना हुआ वायरल
इस गाने की खास बात ये है कि खेसारी ने खुद इस गाने को गाया है। अभिनेता के साथ इस गाने में राजू और रानी भारती नजर आ रही है। खेसारी के लेटेस्ट गाने ने कुछ घंटो के अंदर ही लाखों व्यूज का आकड़ा पार कर दिया है। वहीं, गाने को अबतक 3 लाख 93 हजार व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने के बोल को भी फैंस पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस गाने पर जमकर अच्छे-अच्छे कमेंट कर रहे हैं। 'मरद ह बकलोल' गाने की वीडियो भी देखने में शानदार लग रही है। म्यूजिक को चार चांद खेसारी की एक्टिंग लगाती नजर आ रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS