Bhojpuri Song: नवरात्रि पर भक्ति में लीन हुए नीलकमल सिंह, सृष्टी उत्तराखंडी ने भी लगाए मां के जयकारे

Bhojpuri New Song: भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स नवारात्रि के पर्व पर एक से बढ़कर एक गाना लेकर आ रहे हैं। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नवरात्र स्पेशल गाना हाल ही में रिलीज हुआ था। देवी मां की भक्ति में डूबे भोजपुरी सिनेमा के कलाकार नजर आ रहे हैं। इसके बाद अब सिंगर और एक्टर नीलकमकल सिंह (Neelkamkal Singh) का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को रिलीज के बाद से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
नीलकमल ने रिलीज किया भक्ति गीत
नीलकमल के भक्ति गीत का नाम 'कलशा दियारिया ले आईह' (Kalsha Diyariya Lele Aayi) है। इस भक्ति गीत को यूटयूब पर देखते ही देखते लाखों में व्यूज मिल चुके हैं। नवरात्रि के पर्व पर बॉलीवुड से लेकर रिजनल सिनेमा तक के कलाकार अपने गाने लेकर हाजिर हो रहे हैं। वही भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय सिंगर भी इस मौके पर अपने एक से बढ़कर एक भक्ति सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं। नीलकमल के लेटेस्ट सॉन्ग में उनके साथ सृष्टी उत्तराखंडी (Srishti Uttarakhandi) भी नजर आ रही है। एक तरफ एक्टर के चुलबुले अंदाज को दर्शक पसंद कर रहे हैं। वहीं सृष्टी की सुंदरता के लोग दीवाने हो रहे हैं। बता दें कि नीलकमल और सृष्टी की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। इसका अंदाजा उनकी पुरानी म्यूजिक वीडियो के व्यूज से लगाया जा सकता है।
सॉन्ग को यूटयूब पर मिले इतने लाख व्यूज
यूटयूब पर नीलकमल और सृष्टी के गाने को तीन लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। वहीं इनके गाने को 14 हजार से ज्यादा लाइक भी मिल गए हैं। फैंस के लिए उनका भक्ति गीत किसी तोहफे से कम नहीं है। भोजपुरी के दोनों सुपरस्टार की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट गाने दे चुकी है। अब ऐसा लग रहा है कि उनका नवरात्रि पर रिलीज हुआ गाना भी पॉपुलर सॉन्ग बनने की राह पर चल चुका है। साथ ही ये सृष्टी और नीलकमल का हिट भक्ति वीडियो भी बन सकता है। फैंस ने भक्ति सॉन्ग को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है, जिसका असर सीधा गाने के व्यूज पर देखने को मिल रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS