Bhojpuri Song : खेसारी लाल यादव और पूनम दुबे का रोमांस से भरा गाना यूट्यूब पर हुआ वायरल

Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम खेसारी लाल यादव को तो सभी जानते है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार है। उनके गाने और फिल्म आते ही हिट की कैटेगेरी में शामिल हो जाती है। उनके फैंस को उनके गानों और फिल्म दोनों का बेसब्री से इंतजार रहता है। खेसारी लाल यादव की फैन फोलोविंग इतनी बड़ी और तगड़ी है कि उनकी फिल्में जबरदस्त हिट हो जाती है।
फिलहाल उनका एक गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। गाना पूरी तरह से ट्रेंडिंग में है और यूट्यूब पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसमें खेसारी के साथ भोजपुरी सिनेमा की ही एक्ट्रेस पूनम दुबे है। गाने में दोनों की जोड़ी बहुत ही रोमांटिक है और गाना पूरी तरह से रोमांस से भरपूर है।
इसमें दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त दिख रही है। गाना "लउके भीतर के बनियान" यूट्यूब पर खूब हिट हो रहा है। यह गाना इन दोनों की ही भोजपुरी फिल्म "जो जीता वही सिकंदर" का है। पूनम दुबे भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस है। वह इस आने में बहुत ही जबरदस्त दिखाई दे रही है। सफ़ेद ड्रेस में पूनम हॉट लग रही है।
गाने को खेसारी लाल यादव और शुभा मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। गाना सोशल मीडिया पर बहुत फेमस हो रहा है। गाने को जबरदस्त व्यूज भी मिल रहे है जो की करोड़ बार से ज्यादा देखा जा चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS