Bhojpuri Song: यूटयूब पर छा गाय नम्रता मल्ला का लाल घाघरा, यूजर्स दे रहे शानदार रिस्पॉन्स

Bhojpuri Song: यूटयूब पर छा गाय नम्रता मल्ला का लाल घाघरा, यूजर्स दे रहे शानदार रिस्पॉन्स
X
भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस नम्रता मल्ला का लेटेस्ट सॉन्ग लाल घाघरा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस की अदाओं को बेहद पसंद कर रहे हैं।

Bhojpuri New Sobng: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) में कई ऐसी एक्ट्रेस है, जिनके गानों को फैंस बेहद पसंद करते हैं। नम्रता मल्ला (Namrata Malla) भी एक ऐसी अभिनेत्री है जो अपने गानों से फैंस के दिलों पर राज करती है। उनके हर सॉन्ग की वीडियो यूटयूब पर धमाल मचा देती है। भोजपुरी की इस हसिना की एक और शानदार खूबी हैं कि यह हर अभिनेता के साथ अपना किरदार बेहतर ढंग से निभाती है। हाल ही में उनका नया गाना पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ रिलीज हुआ था जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

नम्रता ने गाने में किया जबरदस्त डांस

नम्रता मल्ला का लेटेस्ट सॉन्ग 'लाला घाघरा' (Lala Ghaghra) पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ था। हाल ही में आए इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस गाने में अभिनेत्री कमाल का डांस भी कर रही है। मेकर्स ने इस गाने को कुछ दिन पहले ही रिलीज किया था और इसे अब तक शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। यूजर्स इस गाने को बार-बार यूटयूब पर सुन रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस गाने को काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है। पवन सिंह के अभिनय की भी फैंस जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

पवन सिंह का लाल घाघरा हुआ वायरल

पवन सिंह के इस लेटेस्ट गाने में उनकी नम्रता मल्ला के साथ गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं डांस की बात करें तो नम्रता इसमे लाला घाघरा पहने कमाल के डांस मूव्स दिखाती है। एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को दीवाना बना दिया है। बता दें कि नम्रता मल्ला सोशल मीडिया (social media) स्टार और भोजपुरी सिनेमा की क्वीन हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी फैंस बेहद प्यार देते हैं। भोजपुरी गानों की क्वीन के कुछ सॉन्ग खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ भी वायरल हुए थे। फिलहाल उनका लेटेस्ट गाना भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Tags

Next Story