Bhojpuri Song: रितेश पांडे ने 'लाल घाघरी' में मचाया धमाल, वर्षा पंत ने भी दिखाएं कमाल के डांस मूव्स

Bhojpuri Song: रितेश पांडे ने लाल घाघरी में मचाया धमाल, वर्षा पंत ने भी दिखाएं कमाल के डांस मूव्स
X
भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर गायक रितेश पांडे (Ritesh Pandey) अपनी गायकी के बदौलत लोगों के दिलो पर राज करते हैं। इंडस्ट्री में महज कुछ ही ऐसे कलाकार है, जिनके गाने आते ही धमाल मचा देते हैं। ऐसे ही स्टार की लिस्ट में रितेश पांडे का नाम भी आता है।

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर गायक रितेश पांडे (Ritesh Pandey) अपनी गायकी के बदौलत लोगों के दिलो पर राज करते हैं। इंडस्ट्री में महज कुछ ही ऐसे कलाकार है, जिनके गाने आते ही धमाल मचा देते हैं। ऐसे ही स्टार की लिस्ट में रितेश पांडे का नाम भी आता है। फैंस उनके गानों के आने का इंतजार करते रहते हैं। इन दिनों भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) में हिंदी गानों का रीमेक वर्जन बनया जा रहा है। अब रितेश पांडे ने भी करीना कपूर और अक्षय कुमार के गाने 'लाल घाघरा' का भोजपुरी वर्जन 'लाल घाघरी' बनाया है।

भोजपुरी गाना लाल घाघरी हुआ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा में गानों के रीमेक का दौर शुरु हो चुका हैं। इसी कड़ी में अब लाल घाघरी गाने को रिलीज किया गया है। जिसकी वीडियो को यूटयूब पर काफी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक्ट्रेस वर्षा पंत (Varsha Pant) अपने डांस मूव्स से सॉन्ग को बेहद खास बनाती नजर आ रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस वर्षा की बोल्ड अदाओं को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। रितेश भी गाने में अलग स्वैग में नजर आ रहे हैं। शायद ही उनका ऐसा अंदाज पहले किसी ने देखा होगा। भोजपुरी के इस गाने का निर्माण बॉलीवुड स्टाइल में ही किया गया है।

बॉलीवुड गाने का हिंदी वर्जन

करीना कपूर और अक्षय कुमार के गाने लाल घाघरे के शुरुआती बोल भोजपुरी के रीमेक गाने लाल घाघरी से मेल खा रहे हैं। हालांकि इस गाने में बाद में जो लिरिक्स है वो बेहद अलग है। इस गाने के बोल लगभग एक जैसे होने के कारण इसे हिंदी गाने का भोजपुरी वर्जन कहा जा सकता है। गाने को रिलीज हुए महज कुछ घंटे का समय ही हुआ है। लेकिन इसे काफी अच्छा रिसपॉन्स यूटयूब पर मिल रहा है। वहीं फैंस इस गाने मेे दोनों स्टार की एक्टिंग और डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैॆ। भोजपुरी गानों को सुनने के शौकिन गाने को अच्छा रिसपॉन्स दे रहे हैं।

Tags

Next Story