Bhojpuri Song: पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ नए गाने में मचाया धमाल, वीडियो हुआ वायरल

Bhojpuri Song: पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ नए गाने में मचाया धमाल, वीडियो हुआ वायरल
X
भोजपुरी के स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने गानों से धमाल मचाते रहते हैं। हाल ही में उनका नया गाना यूटयूब पर रिलीज हुआ है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पवन भोजपुरी सिनेंमा (Bhojpuri cinema) में एक ऐसे एक्टर बन चुके है, जिसे पॉपुलर कलाकार के रुप में जाना जाता है।

Bhojpuri New Song Pawan Sing: भोजपुरी के स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने गानों से धमाल मचाते रहते हैं। हाल ही में उनका नया गाना यूटयूब पर रिलीज हुआ है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पवन भोजपुरी सिनेंमा (Bhojpuri cinema) में एक ऐसे एक्टर बन चुके है, जिसे पॉपुलर कलाकार के रुप में जाना जाता है। उनके नए गाने 'खेलाड़ी नईकी' (Kheladi Naiki) को रिलीज हुए महज एक दिन हुआ है, लेकिन उनका गाना यूटयूब पर छा गया है।

पवन सिंह का नया गाना यूटयूब पर हुआ वायरल

'खेलाड़ी नईकी' गाने को ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह अपना जादू इस गाने में बिखेरते नजर आ रहे हैं। पवन अपनी अदाकारी के बदौलत फैंस के दिलो पर राज तो करते ही है। वहीं मेकर्स की भी पहली पसंद बन चुके हैं। भोजपुरी के स्टार कलाकार पवन अक्सर अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आते हैं। इसी बीच अब उनका नया गाना भी लोगों का मनोरंजन करने की लिस्ट में शामिल हो गया है।

पवन सिंह के साथ शिल्पी राज भी आई नजर

पवन सिंह के नए गाने में उनके साथ शिल्पी राज भी नजर आ रही है। दोनों ही कलाकार गाने में अपनी भूमिका को शानदार ढ़ग से निभा रहे है। गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा में कुछ कलाकार ही ऐसे है, जिनके हर गाने सुपरहिट होते हैं। पवन सिंह भी उन स्टार में शामिल है। इनके सभी गाने यूटयूब पर ट्रेंड करते हैं। वहीं उनके नए गाने ने तो महज एक दिन में धमाल मचा दिया है। ऐसा केवल अभिनेता की बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत संभव हो पाया है। खेलाड़ी नईकी गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस शिल्पी राज अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीत रही है। बता दें कि शिल्पी राज अपने हर गाने में ग्लैमरस लुक में नजर आती है। इस गाने में भी एक्ट्रेस अपनी अदाओं का जादू बिखेरती नजर आ रही है।

Tags

Next Story