Bhojpuri Gana: निरहुआ और अक्षरा सिंह का ये रोमांटिक गाना बना देगा आपको दीवाना, देखें वीडियो

मौजूदा समय में भोजपुरी गाने के फैंस लगातार बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड गानों की तरह भोजपुरी गानों को पसंद करने वालों की संख्या भी लाखों में है। वहीं कुछ गाने ऐसे होते हैं जो हिंदी सांग लवर भी सुनना पसंद करते है। इस लिस्ट में एक गाना है भोजपुरी फिल्म 'दिलेर' का 'मन बा त लेल मजा'। इस गाने में भोजपुरी के दिग्गज एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) हैं। इस दमदार कपल की पॉपुलैरिटी का ही असर है कि एक बार फिर यह गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में निरहुआ के एक्टिंग ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है वहीं अक्षरा सिंह की अदाएं भी लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। दोनों एक्टर्स की इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान है। गाने में अक्षरा की अदाएं और खूबसूरती किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी है। अक्षरा और निरहुआ जब भी साथ में आते हैं तो वह फिल्म हो या वीडियो सुपरहिट हो ही जाती है। ऐसे में लगभग 7 साल के बाद एकबार फिर यह गाना ट्रेंड पर है और लोग इसे भर-भर कर प्यार दे रहे हैं।
बता दें कि दिलेर फिल्म का यह सांग वेव म्यूजिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है जिसपर अबतक 11 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। इस गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ और इंदू सोनाली ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं जबकि इसका संगीत विजय लक्ष्मी इंटरनेशनल ने तैयार किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS