महानायक Amitabh Bachchan ने बनाया विराट-अनुष्का की जोड़ी पर Joke, फैंस ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हमेशा हर खबर पर सोशल मीडिया (Social Media) के द्वारा अपनी राय रखते हैं। फिर चाहे किसी एक्ट्रेस की फोटो पर कॉमेंट्स करना हो या फिर कविताओं के द्वारा अपने विचार शेयर करना हो। इसी दौरान उन्होंने भारतीय टीम (Team India ) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) पर एक चुटकुला शेयर किया है। इस चुटकुले को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि होली का रंग अभी उतरा नहीं है और त्योहार वाले चुटकले अब भी आ रहे हैं।
दरअसल, बिग बी ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह कलरफुल स्वेटशर्ट पहने हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "रंग अभी तक उतरा नहीं और त्यौहार के चुटकुले बंद नहीं हुए। अनुष्का और विराट का सम्मान करते हुए।"
अमिताभ ने आगे लिखा, "इंग्लिश: अनुष्का हैज ए ह्यूज अपार्टमेंट! हिंदीः अनुष्का के पास विराट खोली है। कर्टसी मेरे ब्लॉक के ईएफ से।" बिग बी के इस चुटकले पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। स्माइली वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं।
विराट-अनुष्का बन चुके हैं माता-पिता
बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट ने इस साल की शुरुआत में बेबी गर्ल वमिका का स्वागत किया था। अनुष्का 11 जनवरी 2021 को वमिका को जन्म दिया था। विराट और अनुष्का ने साल 2017 में शादी की थी। अनुष्का डिलीवरी के दो महीने बाद ही सेट पर वापसी कर ली है। हाल ही में उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS