9 साल के लड़के संग शादी पर बवाल तो लव लाइफ में रही उठापटक , कंट्रोवर्सी से भरी है तेजस्वी प्रकाश की लाइफ

मौजूदा समय में छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) विनर तेजस्वी आज अपना जन्मदिन (Tejasswi Prakash Birthday) मना रही हैं। अपने लुक और फैशन सेन्स से आज तेजस्वी फैंस को क्रेजी बना रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने ग्लैमरस अवतार से लोगों के बीच चर्चा में आ जाती है। छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत करने वाली यह हसीना आज लाखों दिलों की धड़कन बन चुकी है। तो आइये आज जन्मदिन के मौके पर तेजस्वी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
पेशे से इंजीनियर थी तेजस्वी
तेजस्वी को कई बार रियलिटी शो की पेशकश की गई है और उन्होंने सीजन 14 को भी रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन बहुत सोच-विचार के बाद उन्होंने शो में एंट्री ली। पहले तेजस्वी प्रोफेशनली एक इंजीनियर थीं। उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेली कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग में डिग्री की है। हालांकि, उन्होंने हमेशा एक अभिनेत्री बनने का सपना देखा और 18 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की।
प्रोफेशनल लाइफ में टॉप पर रही है तेजस्वी
तेजस्वी ने 'संस्कार - धरोहर अपनों की' शो से फेम हासिल की और फिर 'स्वरगिनी - जोड़े रिश्तों के सुर' से पहचान हासिल की। इसके बाद उन्होंने कई डेली शॉप में काम किया और हर घर की जान बन गयी। तेजस्वी ने किचन चैंपियन 5 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10 (Fear Factor: Khatron Ke Khiladi 10) जैसे रियलिटी शो किए हैं। उन्होंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, कॉमेडी नाइट्स लाइव, कॉमेडी नाइट्स बचाओ और अन्य जैसे शो में भी स्पेशल भूमिका निभाई है। तेजस्वी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' के दूसरे सीजन का हिस्सा थी। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।
इस एक्टर के साथ रहा था कनेक्शन
स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' में तेजस्वी को सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक माना जाता था। हालांकि, एक चोट ने उन्हें शो से बाहर कर दिया। पानी के भीतर एक स्टंट के दौरान उसकी आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने चोट की तस्वीरें साझा की थीं, जहां रक्तस्राव के कारण आंख पूरी तरह से लाल हो गई थी। 'खतरों के खिलाड़ी 10' शिविन नारंग और तेजस्वी के बीच एक जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अटकलें तेज थी। इस बारे में खुद तेजस्वी ने बात की और उन्हें अपना एक सच्चा दोस्त बताया था और सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।
इस शो के कारण हुई थी खूब कॉन्ट्रोवर्सी
तेजस्वी के शो 'पहरेदार पिया की' कंटेंट के कारण काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी । इस शो में तेजस्वी चाइल्ड एक्टर अफ्फान खान के साथ नजर आई थीं। मेकर्स को शो को बंद करना पड़ा क्योंकि लोगों ने तेजस्वी के चरित्र की 9 साल के लड़के से शादी करने पर आपत्ति जताई थी।
करण कुंद्रा को कर रही हैं डेट
वहीं मौजूदा समय में देश के सबसे बड़े रियलिटी शो की विनर बनकर तेजस्वी लोगों के बीच चर्चा में है। एक्टर अपने लव अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में है। अक्सर तेजस्वी अपने बॉयफ्रेंड और बिग बॉस को-कंटेस्टेंट करण कुंद्रा के साथ नजर आती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS