Bigg Boss का प्यार नहीं टिका सका 1 साल, अलग हुए मायिशा और ईशान, जानें वजह

Bigg Boss का प्यार नहीं टिका सका 1 साल, अलग हुए मायिशा और ईशान, जानें वजह
X
कलर्स टीवी पर आने वाले रियलिटी शो के सीजन 15 में ईशान सहगल (Ieshaan Sehgal) और मायशा अय्यर (Miesha Iyer) का प्यार परवान चढ़ा था। दोनों की लव स्टोरी शो के दौरान ही शुरू हुई थी। फैंस दोनों को मीशान के नाम से पुकारते थे। सभी को इनकी शादी होने का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब इस पॉपुलर कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।

Ieshaan Miesha Breakup: बिग बॉस 16 का नया सीजन चंद दिनों में शुरू होने वाला है। टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो का हर सीजन सुर्खियों में रहता हैं। मेकर्स भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए रियलिटी शो में छोटे-बड़े बदलाव करते रहते हैं। सलमान खान के शो में हर साल कई कंटेस्टेंट के आपस में दिल मिलते हैं। वहीं फैंस भी ऑन सक्रिन इनकी लव लाइफ को बेहद पसंद करते हैं। इसके पीछले सीजन में भी कुछ कपल की जोड़ी बनी, जिनका नाम हर किसी को याद भी रहता है, लेकिन अब बिग बॉस 15 के एक कपल की जोड़ी अलग हो चुकी है।

कलर्स टीवी पर आने वाले रियलिटी शो के सीजन 15 में ईशान सहगल (Ieshaan Sehgal) और मायशा अय्यर (Miesha Iyer) का प्यार परवान चढ़ा था। दोनों की लव स्टोरी शो के दौरान ही शुरू हुई थी। फैंस दोनों को मीशान के नाम से पुकारते थे। सभी को इनकी शादी होने का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि अब इस पॉपुलर कपल ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। ईशान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर ऑफिशियली ब्रेकअप (breakup) की घोषणा कर दी है।

घर के बाहर नहीं चल पाया दोनों का प्यार

ईशान और मायशा की मुलाकात पहली बार बिग बॉस हाउस में हुई थी। यही से दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ी थी और ईशान ने कुछ दिनों बाद ही मायशा के लिए अपने प्यार का ऐलान किया था। दोनों के बीच की नौक-झौक ने पूरे सीजन सुर्खियां बटौरी थी। हालांकि ये दोनों फिनाले से काफी पहले ही शो से बाहर हो गए थे, लेकिन फैंस ने घर के बाहर भी इन्हें बेहद प्यार दिया।

ईशान ने ब्रेकअप की दी जानकारी

ईशान सहगल ने एक लंबी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'हम दोनों ही लाइफ से कुछ और चाहते हैं। मैने इस रिश्ते को काफी ज्यादा समय दिया है, लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद काफी सारी चीजे बदल गई है। हम दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही थी। इसके कारण मुझे लगता है कि शायद हम एक होने के लिए नहीं बने है। यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाता इसलिए अच्छा हुआ कि हम दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।' वहीं मायशा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अब साथ नहीं है उनके बीच कुछ चीजें ठीक नहीं थी।


Tags

Next Story