Bigg Boss 15 फेम मायशा और ईशान हुए आउट ऑफ कंट्रोल, होटल कॉरिडोर से इंटिमेसी की वीडियो वायरल

Bigg Boss 15 फेम मायशा और ईशान हुए आउट ऑफ कंट्रोल, होटल कॉरिडोर से इंटिमेसी की वीडियो वायरल
X
'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) से फेम में आई मायशा अय्यर (Miesha Iyer) और ईशान सहगल (Ieshaan Sehgaal) की जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर इस कपल की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में मायशा और ईशान को दोनों को एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए इंटिमेट होते देखा जा सकता है।

'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) से फेम में आई मायशा अय्यर (Miesha Iyer) और ईशान सहगल (Ieshaan Sehgaal) की जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों शो से बाहर आ गए हैं और आए दिन इनके प्यार मोहब्बत के किस्से मीडिया में छाए रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर इस कपल की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में मायशा और ईशान को दोनों को एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए इंटिमेट होते देखा जा सकता है। यहां देखिए वीडियो...

सोमवार को मायशा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Miesha Iyer Instagram) से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में मायशा और ईशान को होटल कॉरिडोर में एक दूसरे में खोए हुए देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे के प्यार में इतना डूबे हुए हैं कि उन्हें आसपास की जगह का ही ख्याल नहीं है। वीडियो में मायशा और ईशान को इंटिमेट (Miesha Ieshaan Intimate Video) होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को मायशा और ईशान दोनों ही ने अपने इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है।

वीडियो पोस्ट करते हुए मायशा ने ईशान के लिए एक कॉम्प्लीमेंट भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "वाइन, डाइन एंड अ मैन सो फाइन।" बता दें कि ईशान और मायशा की नजदीकियां 'बिग बॉस 15' से बढ़ीं थी। शो से भी उनके कई कोजी वीडियोज सामने आए थे। वहीं जब मायशा शो से बाहर हुईं तो इस जोड़ी के फैंस बोलने लगे कि अब ईशान भी 'बिग बॉस' के घर (Bigg Boss House) से बाहर आ जाएंगे और हुआ भी बिल्कुल वैसा ही। मायशा के घर से बाहर आते ही अगले दिन ईशान भी 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के घर से बेघर हो गए थे। फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और इसका नाम मीशान (Mieshaan) रख दिया है।

Tags

Next Story