Bigg Boss 15: सलमान खान को एक्टिंग सिखाएंगे रणवीर सिंह, Premiere Night में मचेगा खूब धमाल

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) के बाद अब 'बिग बॉस' (Bigg Boss) अपने अगले सीजन 15 के साथ कलर्स टीवी चैनल पर धमाल मचाने को तैयार है। शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) आज रात साढ़े नौ बजे लेकर के आएगें इसकी प्रीमियर नाइट (Premiere Night) । बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान के साथ शो की प्रीमियर नाइट काफी मजेदार होने वाली है। इस प्रीमियर नाइट को और भी स्पेशल बनाने के लिए इसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपना टच देने वाले हैं।
कुछ ही देर पहले कलर्स टीवी शो ने इस 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) का एक नया प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रणवीर अपने एक्टिंग स्किल्स सलमान को दिखाएंगे। वीडियो में पहले सलमान नजर आते हैं जिसके बाद उन्हें रणवीर सिंह स्टेज पर दिखाई दे जाते हैं। आगे की वीडियो देखकर आपको पता चल जाएगा कि इस प्रीमियर नाइट में रणवीर अपने क्विज़ शो को प्रोमोट करने पहुंचे हैं। यहां देखिए शो का नया प्रोमो.....
इस नए प्रोमो वीडियो को कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में शो के बारें में जानकारी भी दी गयी है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "जब इंडिया के दो सुपरस्टार आएंगे एक ही मंच पर, तो ग्रैंड प्रीमियर की रात बन जाएगी और भी खास! देखो #BiggBoss15 का ग्रैंड प्रीमियर, आज रात 9:30 बजे और शुक्रवार 10:30 बजे सिर्फ।" इस प्रोमो वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपने रिएक्शन कमेंट सेक्शन में पोस्ट कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS