क्या Bigg Boss में परवान चढ़ेगा प्रियंका-अंकित का प्यार, उड़ारिया सीरियल में गजब की थी ऑन सक्रीन केमिस्ट्री

क्या Bigg Boss में परवान चढ़ेगा प्रियंका-अंकित का प्यार, उड़ारिया सीरियल में गजब की थी ऑन सक्रीन केमिस्ट्री
X
बिग बॉस 16 की शुरुआत टीवी पर आज रात से होने वाली है। शो के कंटेस्टेंट की प्रोमो वीडियो लगातार सामने आ रही है। इस कड़ी में अब उड़ारिया सीरियल के एक्टर्स प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता का नाम भी कंफर्म सदस्य की लिस्ट में शामिल हो चुका है।

Bigg Boss 16 Contestant: बिग बॉस 16 का आगाज आज से होने वाला है। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट को लेकर लगातार लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहे हैं। टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो में हर बार की तरह इस बार भी छोटे पर्दे के स्टार नजर आने वाले हैं। हाल ही में खबर आई थी कि कलर्स पर आने वाले सीरियल उड़ारिया (Udaariyaan) के एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary) एक साथ नजर आने वाले हैं। अब इसे लेकर बड़ा खुलासा शो के प्रोमो में किया गया है।

उड़ारिया की हिट जोड़ी बिग बॉस में आएगी नजर

मेकर्स ने शो का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है, जिसमे प्रियंका और अंकित को रोमांटिक अंदाज में एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है। उड़ारिया सीरियल के दौरान दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने बेहद पसंद किया था। फिलहाल बीबी हाउस में दोनों एक साथ दिखने वाले हैं। इनके फैंस के लिए ये खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। कलर्स पर शेयर किया गया वीडियो शो के प्रीमियर का है। सलमान खान दोनों से पूछते है कि उनका रिश्ता कैसा है। इस पर प्रियंका कहती है कि उनका रिश्ता बेहद खास है वो दोनों एक साथ ना हो, तब भी एक दूसरे का ध्यान रखते हैं।

यहां पढ़ें: बिग बॉस 16 में सलमान संग हरियाणा की शकीरा ने किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो

यहां पढ़ें: बिग बॉस 16 में कौन-कौन से पॉपुलर स्टार आएंगे नजर, देखें पूरी लिस्ट

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे ट्विट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर फैंस समेत शो उड़ारिया सीरियल की स्टार कास्ट दोनों को एक साथ बिग बॉस हाउस में देखने के लिए उत्सुक हैं। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका-अंकित की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ही ऑफसक्रीन भी जबरदस्त है। इस वजह से फैंस को हमेशा लगता है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि प्रियंका हर बार अपने और अंकित के रिश्ते को दोस्ती का नाम ही देती है। फिलहाल देखना रोचक होगा की दोनों का प्यार बिग बॉस घर में परवान चढ़ता है या नहीं।


Tags

Next Story