Bigg Boss 16: बिग बॉस के हाउस में साजिद खान ने दी चेतावनी, बोले- अगर गेम खेलना शुरू किया तो...

Bigg Boss 16: बिग बॉस के हाउस में साजिद खान ने दी चेतावनी, बोले- अगर गेम खेलना शुरू किया तो...
X
बिग बॉस 16 अलग-अलग वजह के चलते सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। साजिद खान की एंट्री पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने सवाल उठाए थे। वहीं अब साजिद बीबी हाउस में अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं।

Bigg Boss 16: टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) का नया सीजन अलग-अलग वजह से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। सलमान खान (Salman Khan) के शो में कई नए बदलाव भी हुए। वहीं सभी की निगाहें कुछ कंटेस्टेंट्स पर टीक गई। साजिद खान (Sajid Khan) बीबी हाउस के ऐसे कंटेस्टेंट है, जिनकी शो में एंट्री पर घर के बाहर भी सवाल खड़े किए गए। कई एक्ट्रेस को साजिद का बिग बॉस में जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसी वजह से बिग बॉस के इस निर्णय पर कुछ एक्ट्रेस नाराजगी भी जता रही हैं।

साजिद ने कहा कुछ ऐसा

साजिद खान ने एमसी स्टैन (MC Stan) से बातचीत करते हुए कुछ ऐसा कहा है, जिसकी वजह से घर के बाहर वो हैटर्स के निशाने पर आ गए हैं। साजिद ने कहा कि 'अगर उन्होंने गेम खेलना शुरू कर दिया तो वो पागल हो जाएंगे और घरवालों का जीना मुश्किल कर देंगे। ऐसे में उन्हें बिग बॉस घर से बाहर निकाल सकते हैं।' बता दें कि साजिद शो में ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी लड़ाई भी बस एक बार शालीन के साथ हुई थी। हालांकि साजिद सभी कंटेस्टेंट की खबर रख रहे हैं और सबको परखने का काम भी कर रहे हैं।

यहां पढ़ें: शेखर सुमन क्या करेंगे सलमान खान को रिप्लेस, प्रोमो वीडियो में हुआ खुलासा

साजिद खान से जुड़ा विवाद

साजिद खान पर कई एक्ट्रेस ने मीटू कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद से उनका नाम विवादों में बना रहा है। साजिद पर आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस में मंदाना करीमी, जिया खान की बहन, शर्लिन चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेसेस का नाम शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार बिपाशा बसु ने भी साजिद के व्यहवार को लेकर कहा था कि वो सेट पर बेहद खराब और गंदे किस्म के जोक्स मारते हैं। उन्हें महिलाओं के साथ बात करने की बिल्कुल भी तमीज नहीं है। इसके अलावा उर्फी जावेद ने साजिद की बिग बॉस में एंट्री पर सवाल खड़े किए थे।

Tags

Next Story