सलमान खान ने भारती के बेटे के नाम किया पनवेला फार्म हाउस! फिर गोला को गोद में उठाकर उड़ाया मजाक

सलमान खान ने भारती के बेटे के नाम किया पनवेला फार्म हाउस! फिर गोला को गोद में उठाकर उड़ाया मजाक
X
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के वीकेंड का वार में भारती सिंह अपने पति और बेटे के साथ नजर आएंगी। इस दौरान सलमान ने भारती के बेटे को एक खास तोहफा भी दिया।

Bigg Boss 16 Upcoming Episode: टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 16 कई वजह के चलते चर्चा में बना हुआ है। आज वीकेंड का वार (Weeken Ka Vaar) भी धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान (Salman Khan) के साथ मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने पति और बच्चे के साथ नजर आने वाली है। भारती तो अपनी कॉमेडी और मजाकिया अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। अब उनका बेटा गोला (Gola) भी लाइमलाइट लूट ले गया है। आखिर चर्चा में आए भी क्यों ना। इतनी छोटी उम्र में फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर जो करने वाला है। बिल्कुन भी हैरान ना होएं, गोला का बिग बॉस (Bigg Boss) के मंच पर डेब्यू हो गया है। फिलहाल तक गोला को भारती सिंह के साथ उनकी फनी वीडियो में देखा जाता था, लेकिन अब टीवी के पॉपुलर शो पर भारती का लाडला नजर आने वाला है।

बिग बॉस का नया प्रोमो आया सामने

बिग बॉस के शुक्रवार का वार का प्रोमो (Bigg Boss Promo) सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि भारती सिंह भाईजान के साथ ही कॉमेडी करती नजर आएंगी। खास बात है कि पहली बार भारती अपने बेटे गोला के साथ स्क्रीन पर दिखेंगी। भारती ने सलमान खान को उनके पुराने वादे के बारे में भी याद दिलाया। इसके बाद भारती ने अपने बेटे को सलमान खान से पकड़ने के लिए कहा। सलमान ने गोला को बड़े प्यार से गोद में उठाकर खिलाया। भारती जहां हो और कहानी में ट्वीस्ट ना आए, ऐसा तो संभव ही नहीं है।

सलमान ने दिया गोला को तोहफा

भारती सिंह ने एक्टर को कहा, 'आप गोला को पकड़ोंगे मैं थक गई हूं।' इसके बाद सलमान बोले- 'थकोगी ही।' इसके जवाब में भारती ने भी कहा, 'आखिर बच्चा भी तो भारती का है।' सलमान ने भारती के बेटे को लोहड़ी (Lohri) का तोहफा देते हुए बीइंग ह्यूमन का ब्रेसलेट दिया। इसके बाद भारती ने सलमान से ऑटोग्राफ के नाम पर एक डाक्यूमेंट पर साइन करवा लिए।

गोला के नाम हुआ पनवेला फार्म हाउस

कहानी में बड़ा ट्वीस्ट आया, जब भारती ने सलमान से कहा- 'आप अपने पनवेला का फार्म हाउस कब खाली करेंगे।' इतना सुनने के बाद सलमान चौंक जाते हैं। फिर भारती ने कागज दिखाए। इन पर लिखा था- पनवेला फार्म हाउस के पेपर्स। बता दें कि भारती ने ऑटोग्राफ के बाहने से पेपर्स पर साइन लिया था। भारती सिंह की कॉमेडी को देख सलमान की हंसी भी थमने का नाम नहीं लेती है। बिग बॉस के वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। मिस्टर खबरी की एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई कि बिग बॉस से अब्दू रोजिक, साजिद खान और श्रीजिता डे बाहर होने वाले हैं। खैर, अपकमिंग एपिसोड में ही पूरी सच्चाई का पता चल पाएगा।

Tags

Next Story