BB 16: सलमान खान ने वीकेंड का वार पर प्रियंका चौधरी को कह दिया कुछ ऐसा, फैंस नहीं कर पा रहे विश्वास

BB 16: सलमान खान ने वीकेंड का वार पर प्रियंका चौधरी को कह दिया कुछ ऐसा, फैंस नहीं कर पा रहे विश्वास
X
बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान मजाकिया अंदाज में प्रियंका चौधरी की तारीफ करने के साथ ही उनकी डांग खिंचाई करेंगे। रिपोर्ट में पढ़ें अपकमिंग एपिसोड का पूरा अपडेट।

Bigg Boss 16: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में वीकेंड का वार पर हर किसी की निगाहें टिकी होती है। सलमान खान (Salman Khan) के निशाने पर बीबी हाउस के ज्यादातर कंटेस्टेंट आने वाले हैं। शो की मोस्ट पॉपुलर कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी (Priyanka Choudhary) को लेकर भी भाईजान कुछ ऐसा कहेंगे। जिस पर लोगों का यकीन करना तक मुश्किल हो सकता है। दरअसल अंकित गुप्ता के बाहर होने के बाद प्रियंका बाकी कंटेस्टेंट के साथ दोस्ती बना रही हैं। इस वजह से हर कोई उनकी तारीफ भी कर रहा है, लेकिन सलमान खान अपकमिंग एपिसोड में प्रियंका की टांग खिंचाई भी करने वाले हैं। रिपोर्ट में पढ़ें अपकमिंग एपिसोड से जुड़े तमाम बड़े अपडेट।

सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में घरवालों की खूब क्लास लगाते नजर आते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सप्ताह वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विकास मानकतला शो से बाहर होने वाले हैं। वहीं, सलमान कुछ कंटेस्टेंट की जमकर क्लास भी शनिवार का वीकेंड वार एपिसोड में लगाने वाले हैं। इसके अलावा एक बड़ा अपडेट प्रियंका चौधरी को लेकर सामने आया है। बता दें कि शालीन भनोट को उनके व्यहवार की वजह से खूब खरी-खोटी सुनने को मिलेगी। इसी दौरान सलमान खान, प्रियंका चौधरी की तारीफ करने वाले हैं। इतना सुनने के बाद घरवालों समेत सोशल मीडिया पर यूजर्स भी हैरान हो रहे हैं।

प्रियंका चौधरी की तारीफ करते हुए कहा, प्रियंका तुमने काफी ज्यादा अच्छा किया कि अंकित के जाने के बाद तुमने बाकी घरवालों के साथ रिश्ते बनाए। बिग बॉस की पल-पल की अपडेट देने वाले पेज 'द खबरी' ने इस बात की जानकारी एक पोस्ट के जरिए दी है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है कि सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड में अंकित गुप्ता का नाम लिए बगैर प्रियंका चौधरी की टांग खिंचाई करेंगे। प्रियंका को खर्राटों से भरा ऑडियो सुनाया। इसे सुनने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अवाज अंकित गुप्ता की है। अपकमिंग एपिसोड में कई अन्य रोचक चीजें भी होने वाली है।

Tags

Next Story