Bigg Boss OTT 2 को सलमान खान करेंगे होस्ट, इस जगह स्ट्रीम होगा शो

Bigg Boss OTT 2 को सलमान खान करेंगे होस्ट, इस जगह स्ट्रीम होगा शो
X
Bigg Boss OTT 2 Promo: बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन (Bigg Boss OTT Season 2) का ऐलान कर दिया है।

Salman Khan Will Host Bigg Boss OTT 2: सलमान खान (Salman Khan) बीते कई सालों से बिग बॉस (Bigg Boss) को होस्ट कर रहे हैं। टीवी पर लोकप्रिय होने के साथ ही बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन भी सफल रहा था। इसे फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने होस्ट किया था। इसके बाद से ही फैंस ओटीटी पर आने वाले बिग बॉस के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। खैर, अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। साथ ही भाईजान ने एक बड़ा तोहफा फैंस को दिया है। जी हां, बिग बॉस ओटीटी 2 का पहला प्रोमो (Bigg Boss OTT 2 Promo) सामने आ चुका है। इसमें सलमान खान नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 को सलमान खान होस्ट करेंगे। ऐसे दावे काफी समय से किए जा रहे थे। आखिरकार अब एक्टर ने खुद इस बात को कन्फर्म कर दिया है। इसके जरिए ही सलमान पहली बार ओटीटी पर अपना डेब्यू करेंगे। बिग बॉस ओटीटी 2 के पहले प्रोमो में सलमान खान ने दमदार अंदाज में इसकी घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दे दी है कि शो वूट पर स्ट्रीम नहीं होगा।

जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा बिग बॉस ओटीटी

दरअसल, बिग बॉस OTT 2 वूट पर नहीं, बल्कि जियो सिनेमा (Bigg Boss OTT 2 on Jio Cinema) पर स्ट्रीम होगा। प्रोमो में सलमान को कहते हुए सुना जा सकता है कि क्रिकेट के बाद क्या देखें, हर कोई इसी दुविधा में है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, एंटरटेनमेंट होगा 24 घंटे केवल जियो सिनेमा पर। मैं बिग बॉस ओटीटी 2 लेकर आ रहा हूं। बिग बॉस ओटीटी का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गौर करने की बात है कि ये प्रोमो सलमान खान के अधिकारिक अकाउंट या जियो सिनेमा पर शेयर नहीं किया गया है।

Also Read: बिग बॉस ओटीटी 2 से कटा करण जौहर का पत्ता, ये एक्टर करेगा शो होस्ट

ओटीटी के ऐसे कंटेंट से है सलमान को आपत्ति

सलमान कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि ओटीटी के बोल्ड कंटेंट से उन्हें आपत्ति है। इसी के चलते दबंग एक्टर ने अभी तक ओटीटी की दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन अब एक्टर बिग बॉस ओटीटी से अपना डेब्यू ओटीटी पर कर रहे हैं। प्रोमो से साफ हो गया है कि जियो सिनेमा पर अब क्रिकेट के बाद सलमान लोगों का मनोरंजन करेंगे। रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी को फ्री में लोगों के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

Tags

Next Story