Bigg Boss OTT 2 से कटा करण जौहर का पत्ता, ये एक्टर करेगा शो होस्ट

Bigg Boss OTT 2: रियलिटी शो बिग बॉस की सफलता की बदौलत साल 2021 में बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT 2) को शुरू किया गया था। इसके पहले सीजन को फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने होस्ट किया। इस सीजन को दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने जीता था। इसमें दिव्या के साथ ही प्रतीक शहजपाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी जैसे कई कंटेस्टेंट नजर आए थे। इन्हें बाद में बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में एंट्री भी मिली थी। अब जानकारी सामने आई है कि बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन बेहद जल्द ओटीटी पर शुरू होगा।
बिग बॉस ओटीटी की सफलता के बाद फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन मेकर्स ने इसे किसी कारण के चलते पोस्टपोन कर दिया था। खैर, अब प्रशंसकों के लिए गुड न्यूज यह है कि इसका सीजन जून 2023 से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इस बार शो में कई बड़े बदलाव होने वाले हैं। करण जौहर दूसरे सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि उन्हें कौन रिप्लेस करेगा।
Also Read: सलमान खान बनना चाहते हैं पापा, लेकिन इस वजह से इच्छा रह गई अधूरी
सलमान खान करेंगे बिग बॉस ओटीटी को होस्ट
दरअसल, करण जौहर अपने काम के चलते बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन को होस्ट नहीं कर पाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो, करण की जगह सलमान खान (Salman Khan) शो को होस्ट कर सकते हैं। 3 महीने के समय तक चलने वाले इस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी सलमान को दी जा सकती है। इसके पीछे एक बड़ी वजह भी बताई जा रही है।
On public demand, your favourite #MooNish are back ❤
— Nishant Bhat (@TheNishantBhat) September 19, 2021
No matter what, “She’s your bestfriend yaar” 😍#NishantBhat #TeamNishant #NishantinBB #BBOTT #BBOTTFinale #BiggBossOTT #BB15 #BiggBoss15 pic.twitter.com/mbOwq4yeDx
जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा बिग बॉस ओटीटी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बेहद जल्द ही वूट की जगह कलर्स और वायकॉम 18 के तहत आने वाला कंटेंट को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जियो सिनेमा अपने प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए सलमान खान को साइन कर सकता है। फिलहाल मेकर्स ने इसे लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS