Bigg Boss OTT: घर से बेघर होते ही जीशान खान ने दिखाए अपने जख्म, चोट देखकर सेलेब्स ने कहा- ये नाइंसाफी है

टीवी का सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) इस बार कुछ ज्यादा ही खबरों में है। टीवी से पहले इसका प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट (Voot) पर किया जा रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) के सभी एपिसोड एक से बढ़कर एक है। हर दिन अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से ये शो सुर्खियों में रहता ही है। अब हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी' के एपिसोड में इसके कंटेस्टेंट जीशान खान (Zeeshan Khan) और प्रतीक सेजपाल (Prateek Sehajpal) के बीच खतरनाक झगड़ा हुआ। दोनों में झगड़ा इतना बढ़ गया था कि मार-पीट तक की नौबत आ गयी। इस लड़ाई- झगड़े के परिणाम स्वरूप बिग बॉस ने जीशान को घर से बेदखल कर दिया। इसके बाद जीशान ने सोशल मीडिया पर अपने जख्म दिखाये हैं।
हाल फिलहाल में जीशान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज़ में जीशान ने अपने जख्म दिखाये है। फोटोज में जीशान शर्टलेस है, इसके साथ ही वह अपने सीने और कलाई के जख्म दिखाये है। एक फोटो में जीशान ने अपने जख्म कैमरा ज़ूम करके दिखाया है। जीशान ने इस फोटो को कोई कैप्शन नहीं दिया बस हाथ जोड़ने वाला इमोजी के साथ इसे शेयर किया है। जीशान के इस पोस्ट पर कई सारे सेलेब्स ने अपने रिएक्शन दिये हैं। ज्यादातर सेलेब्स ने एक ही सुर में उन्हें सपोर्ट किया है। सभी का कहना है कि उनके साथ नांइसाफी हुई है और उन्हें इंसाफ चाहिए।
जीशान की ये फोटोज़ सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। सभी लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। जीशान एक पॉपुलर एक्टर है वह साल 2017 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म गेम ओवर में दिखायी दिए थे। जीशान मध्य प्रदेश के भोपाल से आते हैं। जीशान ज़ी टीवी के पॉपुलर शो 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) में आर्यन खन्ना के रोल में दिखायी दे चुके हैं। जीशान ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ खुद तक ही सीमित रखतें हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' के जरिए जीशान एक बार फिर खबरों में आ गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS