Birthday Special : इस आइकोनिक सिंगर के साथ अलका याज्ञनिक का रहा है विवाद, सबके सामने बुरी तरह भड़की थी गायिका

अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीतने वाली अलका याग्निक (Alka Yagnik) आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। अलका का जन्म कोलकाता के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने 6 साल की उम्र से ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था और आज उनकी आवाज के लाखों दीवाने हैं। अलका याज्ञनिक कुमार शानू, उदित नारायण काल की एक लोकप्रिय भारतीय पार्श्व गायिका थीं। वह भारत में सबसे अमीर गायिका में से एक हैं।
90 के दशक की मेलोडी क्वीन का कोई जवाब नहीं
उन्होंने 2000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए और हिंदी के अलावा 16 भाषाओं में अपनी आवाज का जादू दिखाया है। निस्संदेह 90 के दशक की मेलोडी क्वीन का कोई जवाब नहीं है। इंडस्ट्री में अलका ने ऐसे समय में अपना लोहा मनवाया जब फ़िल्मी दुनिया में महिलाओं के लिए जगह बनाना काफी मुश्किल था। उनके आवाज के चाहने वालों की कमी नहीं है। पिछले तीन दशक से अधिक समय से अलका म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं।
अलका और सुरों की मल्लिका अनुराधा पौडवाला के बीच विवाद की वजह
लेकिन क्या आपको पता है कि लोगों के बीच आवाज से जादू चलाने वाली अलका और सुरों की मल्लिका अनुराधा पौडवाला (Anuradha Paudwal) के बीच एक समय में बहुत अधिक विवाद बढ़ गया था। यह उस समय की बात है जब 1997 में अजय देवगन की फिल्म 'इतिहास' रिलीज होने वाली थी। इस दौरान अनुराधा की वजह से अलका याज्ञनिक को अपमानित महसूस होना पड़ा। इस फिल्म में ट्विंकल खन्ना थी जिसके लिए अलका ने अपनी आवाज दी थी लेकिन बाद में उनके गाए हुए गाने को अनुराधा पौडवाल को डब करना पड़ा। यह पहली बार नहीं था, जब अलका याज्ञनिक को निराश होना पड़ा। इससे पहले 1990 में आई फिल्म 'दिल' में भी अलका के गाने को अनुराधा पौडवाल की आवाज में डब किया गया था। जिसके बाद अलका ने कहा था कि "अनुराधा मेरे गानों को डब करके क्या दिखाना चाहती हैं कि उनकी आवाज ट्विंकल खन्ना और माधुरी दीक्षित की आवाज से ज्यादा मेल खाती है।"
अनुराधा पौडवाल पर बड़ा आरोप
अलका ने अनुराधा पौडवाल पर उनकी जानकारी के बिना उनके गीतों को डब करने का आरोप लगाया। गायिका ने पौडवाल को दिल की कलम से, ये इश्क बड़ा बेदर्दी है और इतिहास से ओ रामजी जैसे गीतों को डब करने के लिए जमकर फटकार लगाई। अलका याज्ञनिक ने कहा, "उसकी हिम्मत कैसे हुई! सच कहूं तो अनुराधा बार-बार मेरे साथ ऐसा क्यों करती रहती है? जब उन्होंने मेरे गानों को दिल में डब किया, तो उनके पास एक रेडीमेड बहाना था, उन्होंने कहा कि उनकी आवाज मेरी आवाज से ज्यादा माधुरी दीक्षित से मिलती है। अब, उसका बहाना क्या है? क्या वह कहेगी कि उसकी आवाज भी ट्विंकल खन्ना को सूट करती है?
वह बहुत नीचे गिर गई है
अलका याज्ञनिक ने आगे कहा, "कई बार मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में नैतिकता नहीं है। वह (अनुराधा पौडवाल) फिल्मों के लिए गाने के लिए वापस आ गई है और वे गाने जल्द ही बाजार में आ जाएंगे।" उन्होंने कहा कि, "अनुराधा के गीतों को डब करने के लिए निर्माताओं ने उनसे संपर्क किया था। हालांकि उसने उन्हें ठुकरा दिया। अलका याज्ञनिक ने यह भी कहा, "मैं बस इतना कह सकती हूं कि वह बहुत नीचे गिर गई है। मैं स्तब्ध हूं।"
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS