Birthday Special : कभी प्यार को लेकर डिप्रेशन में थीं दीपिका, आज हैं करोड़ों रूपये की मालकिन

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के लिए लगातार सुर्ख़ियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में रही हैं। चाहे वो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से सीक्रेट इंगेजमेंट और शादी की हो या फिर रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) से ब्रेकअप को लेकर।
तो आइये जन्मदिन के मौके पर जानते हैं दीपिका से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
रणवीर कपूर से शादी से पहले दीपिका के और भी रिलेशन्स रहे हैं। वहीं लव लाइफ और ड्रग्स केस को लेकर कई बार एक्ट्रेस को कंट्रोवर्सी का भी सामना करना पड़ा है। ओम शांति ओम से डेब्यू करने वाली दीपिका आज बॉलीवुड की मोस्ट पेड एक्ट्रेस है। अभिनेत्री लगातार सक्सेस की सीढ़ी चढ़ रही है और मोस्ट टैलेंटेड पर्सनैलिटी के रूप में उभर चुकी है। अपने बढ़ते करियर में, दीपिका ने अपने दमदार एक्टिंग और डांसिंग के साथ बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। तभी उनकी लगभग फिल्में सुपरहिट रही है।

इस एक्टर के साथ सीरियस रिलेशन में थी दीपिका
एक्ट्रेसेस की कैरियर लाइफ शादी के बाद रुक सी जाती है लेकिन दीपिका के साथ ऐसा नहीं हुआ। उनका कैरियर शादी के बाद नयी ऊंचाई पर पहुंचा है। दीपिका की शादी बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर सिंह से साल 2018 में गुपचुप तरीके से हुई। शादी के बाद दोनों मोस्ट आइकोनिक कपल के रूप में उभरे हैं। रणवीर से शादी से पहले एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर के साथ सीरियस रिलेशन में थी। खबर थी की दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बढ़ने वाले थे।

डिप्रेशन में आ चुकी थी दीपिका
रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका ने खुद इस चीज को एक्सेप्ट किया है कि रणवीर से ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गयी थी। उन्हें उससे उभरने में काफी समय लगा। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि "एक बार किये हुए गलती को उन्होंने माफ़ कर दिया था लेकिन जब प्यार में एक बार ट्रस्ट टूट जाए तो रिलेशन का बेस हिल जाता है जिसके बाद उसे खत्म करना ही बेटर होता है ।" हालांकि एक्ट्रेस ने ऐसा कहते हुए रणवीर कपूर का नाम नहीं लिया था।

दीपिका के पास है करोड़ों की सम्पति
बता दें कि अपने खुद के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली दीपिका के पास आज करोड़ों की संपत्ति है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। वह स्टाइल आइकोनिक है। उनके फैशन सेंस को देखते हुए यह साफ़ पता चलता है कि उनके पास महंगे ड्रेसेस का कलेक्शन है। वहीं शादी के समय उनकी एंगेजमेंट रिंग भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। रिपोर्ट्स की माने तो उनकी वह रिंग 2 करोड़ की है। सोर्स के अनुसार जिस आलीशान बंगले में वह रहती है उसकी कीमत 16 करोड़ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी टोटल नेट वर्थ 40 मिलियन यूएस डॉलर है। जो भारतीय करेंसी के हिसाब से 298 रूपये से ज्यादा होती हैं।

शादी से 4 साल पहले कर चुकी थी गुपचुप सगाई
दीपिका की शादी भी काफी सुर्ख़ियों में रही थी। शादी के चार साल पहले दीपिका और रणवीर ने गुपचुप सगाई कर ली थी जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। वहीं उन्होंने 14 नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की जिसकी जानकारी किसी को भी नहीं हुई थी। शादी के बाद की उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वर्कफ़्रंट की बात करें तो दीपिका आगामी समय में कई फिल्मों में नजर आएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS