Birthday Special: कभी विराट कोहली और शिखर धवन के साथ क्रिकेट खेलते थे करन वाही, जानें कैसे बनें एक्टर

Birthday Special: कभी विराट कोहली और शिखर धवन के साथ क्रिकेट खेलते थे करन वाही, जानें कैसे बनें एक्टर
X
'दिल मिल गए' फेम करन वाही का आज 35वां जन्मदिन है। करन का जन्म 9 जून 1986 को दिल्ली में हुआ था। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'रीमिक्स' के साथ की थी। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर बनने से पहले करन वाही क्रिकेट खेलते थे।

'दिल मिल गए' फेम करन वाही (Karan Wahi) का आज 35वां जन्मदिन है। करन का जन्म 9 जून 1986 को दिल्ली में हुआ था। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'रीमिक्स' (Remix) के साथ की थी। जिसके बाद सीरियल दिल मिल गए (Dill Mill Gayye) से उन्हें घर घर पहचाना जाने लगा। इसके बाद उन्हें कई टीवी सीरियल में देखा गया। करन ने रिएलिटी शो 'फियर फैक्टर खतरो के खिलाड़ी मेड इन इंडिया' में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्हे साल 2014 में आई फिल्म 'दावत-ए-इश्क' (Daawat-E-Ishq) में सपोर्टिंग रोल में देखा गया। साल 2018 में उन्हें 'हेट स्टोरी 4' (Hate Story 4) में बतौर मेन लीड में देखा गया था। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्टर बनने से पहले करन वाही क्रिकेट खेलते थे।

करन वाही ने अपने स्कूल टाइम में क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था। दिल्ली में करन अपने टसेंट मार्क सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूलट की तरफ से क्रिकेट खेला करते थे। इसके बाद साल 2003 में उनका सेलेक्शन दिल्ली की अंडर 19 क्रिकेट टीम मे हो गया। इस क्रिकेट टीम में करन भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ खेला करते थे। एक मेजर इंजरी के कारण करन वाही को क्रिकेट छोड़ना पड़ा गया था। इसके बाद करन ने अपने पिता के व्यवसाय में शामिल होने के लिए एक मार्केटिंग कोर्स में दाखिला ले लिया। इसके बाद करन ने अपना रुख मुंबई के ओर कर लिया और वहां जाकर वह एक्टर बन गए।

आज करन वाही के जन्मदिन पर उन्हें उनके फैंस जन्मदिन की ढ़ेरो बधाइंया दे रहे है। फैंस के साथ-साथ करन वाही को सेलेब्स भी बर्थ डे विश कर रहें हैं। करन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए करन ने एक कैप्शन में लिखा, '10 साल के बाद भी कुछ चीजें नहीं बदलतीं....मेमोरी बनाना...#24 से #34.... #थ्रोबैक'। करन का यह पोस्ट उनके बर्थ डे से रिलेटेड है।

Tags

Next Story