Birthday Special: रांझणा की एक्ट्रेस सोनम कपूर नहीं करना चाहती थी एक्टिंग, जानिए फिर कैसे हुई फिल्मों में एंट्री

Birthday Special: रांझणा की एक्ट्रेस सोनम कपूर नहीं करना चाहती थी एक्टिंग, जानिए फिर कैसे हुई फिल्मों में एंट्री
X
एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। आज सोनम एक सफल एक्ट्रेस हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब सोनम फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम नहीं करना चाहती थी। एक्ट्रेस सोनम कपूर लेखक और निर्देशक बनना चाहती थी।

बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन कही जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। सोनम बॉलीवुड के कपूर खानदान से आती है। वह सदाबहार एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की कज़िन हैं। आज सोनम एक सफल एक्ट्रेस हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब सोनम फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस काम नहीं करना चाहती थी। वह कैमरे के पीछे की दुनिया में काम कर के फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती थी। एक्ट्रेस सोनम कपूर लेखक और निर्देशक बनना चाहती थी।


बात साल 2005 की है जब रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक' (Black) की शूटिंग चल रही थी। एक दिन रानी मुखर्जी (जो कि सोनम कपूर की एक फैमिली फ्रेंड हैं), सिंगापुर में अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान कपूर फैमिली से मिलने पहुंची। सोनम उस समय सिंगापुर में ही फैमिली के साथ वेकेशन मना रही थी। सोनम क्योंकि बचपन से ही लेखक और निर्देशक बनना चाहती थी तो उन्होंने 'ब्लैक' फिल्म के क्रू के रूप में काम करने की इच्छा जाहिर की। फिर क्या था अनिल कपूर की सिफारिश पर निर्देशक संजय लीला भंसली (Sanjay Leela Bhansali) ने उन्हें अपने असिसटेंट के तौर पर फिल्म में रख लिया।


सोनम ने तो अपनी आंखो में लेखक और निर्देशक बनने के सपने को संजोय रखा था। उन्हें कहां पता था कि संजय लीला भंसाली तो उन्हें अदाकारा बनाने की सोच चुके हैं। फिर क्या था, ऐसा हो सकता है कि संजय लीला भंसाली जैसे बड़े निर्देशक किसी को एक्ट्रेस बनाने की सोचे और वो मना कर जाए। तो बस वही हुआ भी फिल्म 'सावंरिया' (Saawariya) के लिए सोनम को मनाने में संजय को करीबन डेढ़ साल का लंबा वक्त लग गया लेकिन वह फिल्म में बतौर एक्ट्रेस काम करने के लिए मान गई। साल 2007 में आयी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' ने सोनम कपूर को अभिनेत्री बना दिया। इस फिल्म में सोनम के साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मेन रोल में थे।


सोनम ने अपने फिल्मी करियर में बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। उन्हें बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल करने के पीछे 6 बेहतरीन फिल्मों का हाथ हैं। उनकी सुपरहिट फिल्मों में 'नीरजा' (Neerja), 'रांझणा' (Raanjhanaa), 'भाग मिल्खा भाग' (Bhaag Milkha Bhaag) , संजू (Sanju), प्रेम रतन धन पायो (Prem Ratan Dhan Payo) और पैडमैन (Padman) जैसी फिल्में शामिल है। इन फिल्मों में सोनम का शानदार अभिनय देखने को मिला। फिल्म 'नीरजा' के लिए तो उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। सोनम कपूर 8 मई 2018 को बिजनेस मैन आनंद आहूजा के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गई। सोनम को अक्सर अपने पति संग कभी लंदन तो कभी भारत में स्पॉट किया जाता हैं।

Tags

Next Story