सलमान के बाद अमिताभ बच्चन की भी बढ़ी सिक्योरिटी, दी गई X कैटेगरी की सुरक्षा

फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इन दिनों एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा मुंबई पुलिस बढ़ा रही है। बीते दिन सलमान खान (Salman Khan) को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। अब बिग बी यानी अमिताभ बच्चन को X कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। बता दें कि एक्टर को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा देने से पहले मुंबई पुलिस ही उनकी सुरक्षा कर रही थी।
पढ़िये सुरक्षा बढ़ाने के पीछे की वजह
बॉलीवुड स्टार्स को खतरे की आशंका या धमक्की मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ाई जाती है। इससे पहले अनुपम खेर (Anupam Kher) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी पुलिस की ओर से एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। कुछ समय पहले ही सरकार ने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ स्टार्स की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया था। दरअसल, बॉलीवुड के कुछ बड़े अभिनेताओं को किसी ना किसी से खतरा होता है। इसके मद्देनजर उनकी सुरक्षा में इजाफा किया गया है। इससे पहले महानायक बच्चन को मुंबई पुलिस की सामान्य प्रकार की सुरक्षा दी गई थी।
सलमान की बढ़ाई थी सुरक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान को फिलहाल अभिनेताओं की तुलना में सबसे ज्यादा तगड़ी सुरक्षा दी गई है। इसके पीछे उन्हें जान से मारने की धमकी मिलना बड़ा कारण है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों ने सलमान खान को मारने की साजिश को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। इसी को ध्यान रखते हुए सलमान को वाई प्लस सुरक्षा दी गई है, इसमें उनके साथ दो कमांडो और दो पीएसो नियुक्त किए गए हैं।
कौन तय करता है सिक्योरिटी की कैटेगरी
सिक्योरिटी देने में अहम भूमिका किसकी है, इस पर बात करें तो राज्य का इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट रिपोर्ट तैयार करता है कि किसे सिक्योरिटी देनी जरूरी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही सभी को सिक्योरिटी दी जाती है। अमिताभ के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को भी एक्स कैटेगरी (X category) की सुरक्षा दी थी। इसमें उन्हें तीन पुलिस वाले अलग-अलग शिफ्ट के तहत सुरक्षा प्रदान करते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS