बॉलीवुड के डिस्को किंग आज मना रहे है अपना 70वां जन्मदिन

मिथुन चक्रवर्ती यानि बॉलीवुड के मिथुन दा इनको कौन नहीं जानता। बॉलीवुड के डिस्को किंग आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे है। मिथुन दा ने कोलकाता से आकर मुंबई में अपने करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में कोई गॉडफादर ना होने पर भी मिथुन ने अपने आप इस इंडस्ट्री में शामिल किया और सफल भी हुए। उन्होंने काफी सारी हिट फिल्में दी है।
उन्होंने अलग-अलग भाषाओं बंगाली, हिंदी, ओड़िया, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और पंजाबी में 350 से ज्यादा फिल्में की हैं। मिथुन चक्रवर्ती को डांस, एक्टिंग और एक्शन में पूरी तरह से महारत हासिल है। इसी के दम पर उन्होंने बॉलीवुड पर काफी राज भी किया।
मिथुन दा ने रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में जज की भूमिका भी निभाई है। 1980 के टाइम में मिथुन की फिल्म डिस्को डांसर रिलीज़ हुई और उसके बाद बॉलीवुड में डिस्को किंग बन कर उभरे इस फिल्म से मिथुन को बहुत लोकप्रियता मिली।
जन्म और पढ़ाई:
मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1952 को बंगाल में हुआ था। कोलकाता के ही स्कॉटिश चर्च कॉलेज से बीएसई की डिग्री हासिल करी। उसके बाद उन्होंने पुणे के भारतीय फिल्म और टेलीविज़न संस्थान से जुड़ कर स्नातक की शिक्षा प्राप्त की।
परिवार:
मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की थी। उनके चार बच्चे है तीन बेटे और एक बेटी।
अफेयर्स:
मिथुन चक्रवर्ती और एक्ट्रेस श्रीदेवी के अफेयर के 80 के दशक में बहुत चर्चित हुए थे। यहाँ तक कहा जाता है कि दोनों ने शादी भी कर रखी थी। पर उनका संबंध तब ख़तम हो गया जब श्रीदेवी को पता चला कि मिथुन ने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया है। उसके बाद उनका यह रिश्ता खत्म हो गया।
मिथुन को मिले कुछ विशेष अवार्ड्स:
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
1. मृगया (1977)
2. ताहादेर कथा (1993)
3. स्वामी विवेकानंद (1996)
फिल्मफेयर
1. अग्निपथ (1990)
2. जल्लाद (1995)
मिथुन को खेल भी बहुत पसंद है। उन्होंने बंगाल में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए बंगाल फुटबॉल अकादमी भी बनाई हुई है। मिथुन इंडियन क्रिकेट लीग में टीम के को-ओनर भी है।
मिथुन की 10 हिट फिल्में:
हम पांच
शौकीन
डिस्को डांसर
कसम पैदा करने वाले की
जीते है शान से
अग्निपथ
जल्लाद
गुंडा
दुश्मन
लोहा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS