आलिया भट्ट से लेकर नेहा धूपिया और सारिका तक, शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी हैं ये एक्ट्रेसेस

आलिया भट्ट से लेकर नेहा धूपिया और सारिका तक, शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी हैं ये एक्ट्रेसेस
X
रविवार का दिन बॉलीवुड के गलियारों में एक अलग खुशी लेकर आया। आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया। दरअसल, आलिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं और बीते दिन उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया है। चलिए सिलसिलेवार ढंग से शादी से पहले प्रेग्नेंट होने वाली एक्ट्रेसेस के बारे में जान लेते हैं...

आलिया भट्ट के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में अनेक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। दरअसल, इस लिस्ट में नेहा धूपिया (Neha Dhupia), श्रुति हासन (Shruti Haasan) की मां सारिका और हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा भी शामिल हैं। चलिए सिलसिलेवार ढंग से शादी से पहले प्रेग्नेंट होने वाली एक्ट्रेसेस के बारे में बताते हैं।


बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया और रणबीर ने बीते दिन अपनी बेटी का स्वागत किया। साल 2022 आलिया के लिए कई मायनों में बेहद खास रहा है। एक्ट्रेस की फिल्में सुपरहिट होने के साथ ही शादी और फिर बेबी गर्ल होने जैसी खुशी इसी साल उनकी जिंदगी में आई हैं। 14 अप्रैल को शादी के महज दो महीने के बाद 27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।


नीना गुप्ता (Neena Gupta) फिल्म इंडस्ट्री की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। नीना ने एक बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम मसाबा गुप्ता है। दरअसल, मसाबा वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। बता दें नीना ने अपनी बेटी को बतौर सिंगल मदर पाला है और कभी उसे पिता की कमी महसूस नहीं होने दी।


नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और अंगद बेदी (Angad Bedi) की अचानक हुई शादी ने भी हर किसी को चौंका दिया था। नेहा-अंगद ने मई 2018 में शादी की थी। वहीं, इसके एक महीने के बाद ही अपनी प्रेग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी।


नताशा स्तांकोविक ने भारतीय टीम के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ शादी की थी। दरअसल, नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। हार्दिक और नताशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा शादी से पहले ही कर दी थी।


बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपना कमाल दिखाने वाले अभिनेता कमल हासन की दूसरी पत्नी सारिका भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, कमल ने तब तक अपनी पहली पत्नी को भी तलाक नहीं दिया था। लेकिन दोनों साथ रहते थे यानी लिव इन रिलेशन में रहे थे। शादी करने के बाद सारिका की पहली बेटी का जन्म हुआ, जिन्हें आज हम सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन के नाम से जानते हैं।

Tags

Next Story