शादी करते ही बर्बादी की राह पर चल पड़ा इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का करियर, अब चाहकर भी नहीं मिलता काम

Bollywood Actress: बॉलीवुड स्टार्स की शादी अक्सर खूब चर्चा में रहती है। शायद आप जानते होंगे कि बी टाउन की कुछ एक्ट्रेस ऐसी रही हैं, जिनकी शादी होने के बाद उनका फिल्मी करियर बर्बादी की राह पर चल पड़ा। इनमें से बॉलीवुड की कुछ हसीनाओं ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली। वहीं, कुछ एक्ट्रेस की फिल्में शादी होने के बाद चलनी ही बंद हो गईं। हैरानी की बात है कि इनमें से कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिनकी फिल्में शादी होने से पहले काफी ज्यादा चलती है। चलिए इन एक्ट्रेस की लिस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं।
बिपाशा बसु
एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं। करण सिंह ग्रोवर से शादी होने के बाद बिपाशा का करियर बर्बादी की कगार पर पहुंच गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट फोटोशूट लगातार शेयर करती रहती है। बीते साल एक्ट्रेस मां बनी है। फिलहाल वो अपनी पर्सनल जिंदगी एंजॉय कर रही हैं।
नीतू कपूर
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। ऋषि कपूर से शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया से दूरी बना ली। हालांकि, अब वो एक बार फिर फिल्मों में काम करना शुरू कर चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें अनिल कपूर के साथ जुग जुग जियो में देखा गया था।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। शादी करने के बाद एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ में काफी ज्यादा बिजी हो गई थीं। इसकी वजह से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
श्रीदेवी
फिल्म इंडस्ट्री की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी करने के बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। बता दें कि श्रीदेवी को लेकर बेहद कम लोग जानते हैं कि वह जब फिल्मों में काम करती थी, तो उस जमाने की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार थीं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने सलमान खान से लेकर शाहरुख खान के साथ फिल्मों में काम किया है। लेकिन, क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को ही एंजॉय कर रही हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS