Nora Fatehi Relationships: पुराना प्यार याद कर रोईं नोरा फतेही, इस एक्टर ने दिया था धोखा!

Nora Fatehi on Jhalak Dikhla Jaa 10: बॉलीवुड की 'गर्मी गर्ल' नोरा फतेही (Nora Fatehi) डांस और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस 'झलक दिखला जा 10' में जज की भूमिका भी निभा रही है। आज यानी 27 नवंबर को डांस रियलिटी शो का फिनाले एपिसोड टीवी पर आने वाला है। इस बीच नोरा फतेही को लेकर भावुक करने वाली जानकारी सामने आई है। झलक के सेट पर नोरा को पहली बार उनके रिलेशन को याद कर भावुक होते देखा गया है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते एक्ट्रेस अपने आंसुओं पर काबू नहीं कर पाईं।
सृति झा ने दी नोरा के गाने पर प्रफोर्मेंस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झलक दिखला जा के फिनाले राउंड में पांच कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। इसमें रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), फैसल शेख (Faisal Sheikh), सृति झा (Shriti Jha), गश्मीर महाजनी (Gashmeer Mahajani) और गुंजन सिन्हा (Gunjan Sinha) शामिल हैं। दरअसल, सृति झा ने फिनाले के लिए नोरा के गाने 'बड़ा पछताओगे' पर डांस किया। नोरा गाने को सुनकर और प्रफोर्मेंस देख अपनी पुरानी यादों में खो जाती हैं। इसके बाद वह इमोशनल हो जाती है और उनकी आंखों से आंसू फूट जाते हैं।
'बड़ा पछताओगे' को लेकर नोरा ने किया खुलासा
सृति झा की प्रफोर्मेंस के बाद झलक दिखला जा के मंच पर नोरा ने बताया कि 'बड़ा पछताओगे' गाने से वह खुद को काफी रिलेट करती है। उन्होंने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा, 'उस दौर से मैं पर्सनली सामना कर चुकी हूं। सॉन्ग की शूट करने के समय भी उन्होंने अपने इमोशन्स को काफी मुश्किल से काबू में किया था।' कई बार सेट पर अपने इमोशन्स को संभालना एक्ट्रेस के लिए बेहद कठिन हो जाता था।
इस एक्टर के साथ जुड़ा था नोरा का नाम
गौरतलब है कि नोरा फतेही का नाम बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के साथ जुड़ चुका हैं। दोनों को लेकर ज्यादातर रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया था कि वो एक-दूसरे के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे। इसके कुछ समय बाद अंगद बेदी ने एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ शादी कर ली थी। आज उनके दो बच्चे भी हैं। नोरा के भावुक होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस भी काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS