Sonakshi Sinha ने पहनी खाकी, इन एक्ट्रेसेस की तरह दिखा पाएंगी जलवा

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। इंडस्ट्री में उन्हें एक दशक से ज्यादा समय हो गया है। अपने करियर में एक्ट्रेस ने अलग-अलग किरदारों की भूमिका बेहतरीन ढंग से निभाई है। सलमान खान की दबंग फिल्म से सोनाक्षी ने डेब्यू किया था। इसमें उनके अभिनय को भी काफी ज्यादा सराहा गया था। अब सोनाक्षी ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखने वाली हैं। खास बात है कि वे सीरीज में खाकी वर्दी में नजर आएंगी।
सोनाक्षी सिन्हा दहाड़ (Sonakshi Sinha Dahaad) वेब सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। इसमें वह खाकी वर्दी पहने नजर आएंगी। सीरीज का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस को हरियाणवी बोलते हुए देखा जा सकता है। पुलिस वाली बनीं सोनाक्षी एक केस की गुत्थी सुलझाने में लगी होती हैं। ट्रेलर में कुछ मजेदार डायलॉग भी सुनने को मिले। खैर, बात कर रहे हैं कि क्या सोनाक्षी का यह अवतार लोगों को पसंद आएगा। पहले बता दें कि सोनाक्षी से पहले रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जैसी अभिनेत्री खाकी वर्दी पहन एक्शन करती नजर आ चुकी हैं। दर्शकों ने इन एक्ट्रेस के एक्शन अवतार में फाइटिंग करने के अंदाज को बेहद पसंद भी किया है। अब सोनाक्षी भी इसी राह पर चल पड़ी हैं। हालांकि, उन्होंने इसके लिए बड़े पर्दे नहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म को चुना है। चलिए एक नजर उन एक्ट्रेस पर डाल लेते हैं, जो पुलिसवाली बनकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं।
Also Read: दमदार पुलिस ऑफिसर बनी सोनाक्षी सिन्हा, दहाड़ का ट्रेलर हुआ आउट
रानी मुखर्जी
बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को 'मर्दानी' फिल्म में सीनियर इंस्पेक्टर का रोल प्ले करते हुए देखा गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। इतना ही नहीं, फिल्म के दूसरे पार्ट को भी फैंस ने बेहद पसंद किया।
तब्बू
बी टाउन एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) का नाम जुबां पर आते ही एक सम्मान का भाव उत्पन्न होता है। तब्बू की पर्सनालिटी ऐसी है कि उनपर पुलिस की वर्दी काफी फबती है। एक्ट्रेस ने 'दृश्यम' फिल्म में पुलिसवाली का रोल प्ले किया तो फैंस ने फिल्म को बेहद पसंद किया। अजय देवगन के अलावा तब्बू के रोल ने भी लोगों को इंप्रेस किया। इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा भी इन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं, जो पुलिसवाली बनकर अपना रौबाना अंदाज लोगों को दिखा चुकी हैं। बता दें कि प्रियंका ने प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में ऐसा रोल निभाया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिली थी।
इस दिन रिलीज होगी सोनाक्षी की दहाड़
सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज दहाड़ 12 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इसके 8 एपिसोड हैं। फिलहला देखऩा दिलचस्प होगा कि सोनाक्षी ओटीटी पर अपनी खास पहचान कायम कर पाती है या नहीं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS