'आशिक बनाया' गर्ल तनुश्री दत्ता का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस, फोटोज देख पहचानना तक हुआ मुश्किल

आशिक बनाया गर्ल तनुश्री दत्ता का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस, फोटोज देख पहचानना तक हुआ मुश्किल
X
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता अपने ट्रॉसफोर्मेशन की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इस एक्ट्रेस ने गजब का ट्रॉसफोर्मेशन कर सबको चौंका दिया है।

Tanushree Dutta: इमरान हाशमी के साथ 'आशिक बनाया आपने' में अपने हॉट लुक से खलबली मचाने वाली एक्ट्रसे तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) के चर्चे अक्सर चलते रहते हैं। एक समय था, जब एक्ट्रेस अपनी बोल्ड अदाओं और फिटनेस से हर किसी को दीवाना बना देती थी। अब तनुश्री फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना चुकी है। इसी वजह से वह सिंपल लुक में नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर हाल ही में उन्होंने सूट सलवार पहने हुए अपनी फोटोज साझा की है। बताते चलें कि इन दिनों तनुश्री का वजन पहले के मुकाबले में काफी ज्यादा बढ़ चुका है। इसी वजह से हमेशा एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।


आशिक बनाया गर्ल तनुश्री दत्ता ने 20 साल की उम्र में ही फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया था। साल 2005 से लेकर 2010 तक एक्ट्रेस बॉलीवुड में काफी ज्यादा एक्टिव भी रही थी। हालांकि, इसके बाद तनुश्री ने फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया से दूरी बना ली। तनुश्री अपने लेटेस्ट फोटोशूट में चश्मा लगाए हुए नजर आईं। उनकी फोटोज को देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी ज्यादा हैरान भी हो गए हैं।


तनुश्री से उनके चाहने वाले अक्सर सवाल पूछते हैं कि वो अचानक इतनी ज्यादा कैसे बदल गई है। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के बाद तनुश्री ने बेहद सिंपल अंदाज में अपनी जिंदगी जीना शुरू कर दी। साथ ही एक्ट्रेस का वजन भी काफी ज्यादा बढ़ चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले एक्ट्रेस ने अपना 15 किलो वजन कम किया था। इसमें उन्हें करीब 5 से 6 महीने का समय लगा था।


तनुश्री ने अपने डाइट प्लान को भी शेयर किया था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग से अपना वजन काफी ज्यादा कम किया था। साल 2018 के मुकाबले में एक्ट्रेस काफी ज्यादा पतली लगती है। खैर, फिल्मी करियर के दौरान एक्ट्रेस सबसे ज्यादा फिट नजर आती थी।


तनुश्री के डाइट प्लान की बात करें तो वह सबसे पहले सुबह उठने के बाद गर्म पानी पीती थीं और उसके बाद रोजाना एक कप ग्रीन टी भी लेती थी। डाइट में तनुश्री फ्रेश फ्रूट खास तौर पर शामिल करती थीं। एक्ट्रेस ने इस बात के बारे में भी जानकारी दी थी कि डाइट में वह कार्ब, चीनी ग्लूटेन काफी कम मात्रा में लेती थी। इसकी बदौलत उन्हें वजन कम करने में भी काफी ज्यादा मदद मिलती थी। हेल्थ विशेषज्ञों के मुताबिक फिटनेस के लिए सबसे जरूरी वॉक करना होता है। रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, 40 मिनट रोजाना वॉक करती थी और वेट ट्रेनिंग योग भी लगभग 40 मिनट के लिए ही करती थी। इसी की बदौलत एक्ट्रेस ने अपने वजन को कम किया था।

Tags

Next Story