इन हसीनाओं को सात समुन्दर पार मिला अपना हमसफर, प्यार के लिए की सरहदें पार

इन हसीनाओं को सात समुन्दर पार मिला अपना हमसफर, प्यार के लिए की सरहदें पार
X
सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गयी.. गाने को कई बॉलीवुड हसीनाओं ने सच कर दिखाया है। कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती और जो एक-दूसरे के लिए बने होते हैं भाग्य उन्हें एक साथ ला ही देती है और रास्ता खुद-बखुद बन जाती है। ऐसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जिन्हें अपना हमसफर बॉर्डर के पार मिला है।

सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गयी.. गाने को कई बॉलीवुड हसीनाओं ने सच कर दिखाया है। कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती और जो एक-दूसरे के लिए बने होते हैं भाग्य उन्हें एक साथ ला ही देती है और रास्ता खुद-बखुद बन जाती है। ऐसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां हैं जिन्हें अपना हमसफर बॉर्डर के पार मिला है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा जैसी खूबसूरत अभिनेत्रियां शामिल है। तो आइये जानते हैं कुछ चुनिंदा अभिनेत्रियों की प्रेम कहानी जो निश्चित तौर पर एक फैरी टेल से कम नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)


प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक-अभिनेता निक जोनास (Nick Jonas) के लिए अपने प्यार का इजहार कर सभी को चौंका दिया। कुछ समय तक डेटिंग के बाद कपल ने 2018 में राजस्थान में शादी की। इस समारोह में केवल करीबी दोस्तों और परिवार ही शामिल रहे। कपल हाल ही में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के एक साथ आने की घोषणा की।

प्रीति जिंटा (Preity Zinta)


नेस वाडिया के साथ अपने ब्रेकअप के बाद प्रीति जिंटा को लॉस एंजिल्स के फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) में प्यार मिला। 2016 में शादी के बंधन में बंधने से पहले कपल लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किये थे।

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)


बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने 1999 में अमेरिका के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ श्रीराम नेने (Shriram Madhav Nene) के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद कई दिल तोड़े। माना जाता है कि जब उन्होंने शादी का फैसला लिया तो अभिनेता अपने करियर के टॉप पर थे। दंपति दो बचों अरिन और रेयान के माता-पिता हैं।

सेलिना जेटली (Celina Jaitley)


बॉलीवुड ब्यूटी सेलिना जेटली को ऑस्ट्रियाई इंटरप्रेटर और होटल बिजनेसमैन पीटर हाग (Peter Haag) में अपना प्यार मिला। अभिनेत्री ने 2011 में शादी के बंधन में बंध कर सभी को चौंका दिया।

श्रिया सरन (Shriya Saran)


मशहूर एक्ट्रेस श्रिया सरन ने रसियन टेनिस प्लेयर आंद्रेई कोसचीव (Andrei Koscheev) संग कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2018 में शादी कर ली। वे दोनों पहली बार मालदीव में मिले थे और उस समय आंद्रेई को नहीं पता था कि श्रिया एक अभिनेत्री थी। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने उनकी एक फिल्म देखी।

Tags

Next Story