इन सुपरस्टार्स को ऑनस्क्रीन किसिंग से होती है घबराहट, सलमान से लेकर सिंघम तक निभाते हैं No Kissing Policy

वेस्टर्न कल्चर में किसिंग को सामान्य माना जाता है लेकिन ऐसे भी कई देश हैं जहां पब्लिकली किस करना वर्जित है। कुछ ऐसे भी देश हैं जहां पब्लिकली किस करने पर जेल में डाल दिया जाता है। चूंकि किसी भी देश का सिनेमा समाज का प्रतिबिम्ब होता है, इसलिए पर्दे पर किसिंग को रूढ़िवादी देश की फिल्म में नहीं दिखाया जा सकता। भारतीय सिनेमा इतना रूढ़िवादी नहीं है और वह आज के समय में काफी बदल गया है। इसलिए ऑन-स्क्रीन किस करना एक आम बात हो गयी है। लेकिन कभी-कभी, कुछ पॉपुलर एक्टर जिनकी जनता की नजरों में एक खास पहचान है या ऐसे स्टार्स जो पर्दे पर किस करने में कम्फर्ट नहीं होते हैं, वे ऑन-स्क्रीन किसिंग से परहेज करते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स से रूबरू करवाएंगे जिन्होंने ऑनस्क्रीन किस करने से परहेज किया हुआ है।
सलमान खान (Salman Khan)
बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सलमान खान ने इंटिमेट सीन के साथ कई रोमांटिक फिल्में की हैं। लेकिन उनके अपने नियम हैं जिनका वह पालन करते हैं और रील लाइफ में अपनी सख्त 'नो किसिंग पॉलिसी' पर कायम रहते हैं।
शिल्पा शेट्टी (shilpa shetty)
कभी फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही बॉलीवुड की इस मशहूर दीवा ने कई बार बोल्ड दृश्यों को फिल्माया है। लेकिन उन्होंने कभी भी पर्दे पर किसी को किस नहीं किया, यहां तक कि अक्षय कुमार को भी नहीं जिनके साथ उनके रिलेशनशिप की भी अटकलें थीं।
अजय देवगन (Ajay Devgn)
अजय देवगन अपनी ऑनस्क्रीन इमेज और एक्टिंग के लिए पॉपुलर हैं। लेकिन जब ऑनस्क्रीन किसिंग की बात आती है, तो अजय स्क्रिप्ट बदलवा लेते हैं। इस एक्टर ने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि जब बात किसिंग सीन की आती है तो अजय इससे दूर ही रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपने को-स्टार्स के साथ लिप-लॉक सीन करने में अनकम्फर्ट महसूस करते हैं।उन्होंने भले ही इंटिमेट सीन किए हों लेकिन ऑन-स्क्रीन किस से दूरी रखी है।
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)
सोनाक्षी ने भी शुरू से ही साफ कर दिया था कि वह अपने को-स्टार्स के साथ किसिंग सीन करने में सहज नहीं होंगी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि वह बिकिनी शॉट नहीं करेंगी। 'आर राजकुमार' में उनका पूल सीन एक जीवंत उदहारण है कि वह कितनी सख्ती से अपनी नियमों का पालन करती हैं।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut)
कंगना रनौत बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी 'क्वीन' हैं, लेकिन जब उनके करियर की बात आती है, तो अभिनेत्री का बहुत स्पष्ट विचार है कि उन्हें इंटिमेट सीन पसंद नहीं हैं। यही वजह थी कि उन्होंने द डर्टी पिक्चर को भी रिजेक्ट कर दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS