साल 2023 में इन बॉलीवुड स्टार्स की होगी शादी, लिस्ट में कियारा से लेकर कई बड़े नाम शामिल

Bollywood Stars Marriage in 2023: बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood stars) की शादी के चर्चे साल 2022 में भी खूब रहे हैं। अब आने वाला साल 2023 भी कई फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को जोड़ने वाला है। यानी अपकमिंग साल में आपके पसंदीदा स्टार्स शादी के अटूट बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, इन बॉलीवुड सितारों की शादी को लेकर बज बना हुआ है। मगर इस खास रिपोर्ट में आपको उन तमाम एक्ट्रेस और एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जो लंबे समय से रिलेशनशिप में है और साल 2023 में शादी करने वाले हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड ब्यूटी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हाल ही में जानकारी आई थी कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। इस बीच अब साल 2022 खत्म होने की कगार पर है। मगर अगले साल यानी 2023 में कियारा-सिद्धार्थ शादी कर सकते हैं। दोनों की शादी की डेट से अभी पर्दा नहीं उठा है। वहीं, कियारा और सिद्धार्थ ने भी शादी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) की प्रेम कहानी की चर्चा साल 2022 में खूब हुई थी। पिछले कुछ समय के बाद से ही दोनों की शादी की खबरे जोरों पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी साल 2023 के पहले महीने यानी जनवरी में होने वाली है। भारतीय रिती रिवाजों के तहत अथिया और केएल राहुल शादी करेंगे। इस बात की जानकारी भी सामने आ चुकी है कि दोनों के विवाह होने की ज्यादा संभावना जनवरी की 21 से 23 तारीख के बीच है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
मलाइका और अर्जुन ने लंबे समय से अपनी डेटिंग की बात को छिपा कर रखा था। लेकिन इस साल दोनों ने अपने प्यार को स्वीकार करने में बिल्कुल भी संकोच नहीं किया। मूविंग विद मलाइका (Moving with Malaika) शो में एक्ट्रेस ने अपने अर्जुन के रिलेशनशिप पर भी बात की। हर कोई जानना चाहता है कि दोनों कब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, दोनों ने अभी शादी की तारीख की जानकारी साझा नहीं की है।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगानी
साउथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगानी (Jackie Bhagani) के रिलेशनशिप की बात ने हर किसी को चौंका दिया था। इस बात का खुलासा होने के बाद से ही दोनों की शादी की बात का सवाल लोगों के बीच खूब उठने लगा। अगले साल कपल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खैर, शादी की डेट के बारे में अभी से बताना थोड़ा जल्दबाजी होगी। मगर इतना कहा जा सकता है कि बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली रकुल प्रीत की शादी अगले साल ही होने वाली है।
इरा खान और नूपुर शिखरे
आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) की सगाई नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ हो चुकी है। इसकी खुशी में एक खास पार्टी मुंबई में रखी गई थी। वहीं, आमिर भी खुशी से झूमते नजर आए थे। ऐसी जानकारी है कि लव बर्डस अगले साल एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधने वाले है। सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की फोटोज भी खूब वायरल हुई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS