बॉक्स ऑफिस पर Brahmastra का शानदार प्रदर्शन, शनिवार के दिन ही पूरे हो जाएंगे 200 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर Brahmastra का शानदार प्रदर्शन, शनिवार के दिन ही पूरे हो जाएंगे 200 करोड़
X
रणबीर- आलिया स्टारर फिल्म ब्रह्मासत्र बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल लगातार दिखा रही है। दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए भारी तादाद में पहुंच रहे हैं। आयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के निर्देशन में बनी मूवी कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है।

Brahmastra Box Office Collection: रणबीर- आलिया स्टारर फिल्म ब्रह्मासत्र बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल लगातार दिखा रही है। दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए भारी तादाद में पहुंच रहे हैं। आयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के निर्देशन में बनी मूवी कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। विकेंड पर कमाल दिखाने के बाद अब वीक डे पर भी सिनेमाघरों में भारी तादाद में दर्शक फिल्म को देखने पहुंच रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मल्टीस्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मूवी के शानदार प्रदर्शन से कई लोग हैरान हो रहे हैं। बॉयकोट ट्रेंड का भी फिल्म के कलेक्शन पर कोई असर देखने को नहीं मिला। बीते दिन यानी शुक्रवार को ब्रह्मास्त्र ने 11 करोड़ की कमाई की। इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म 200 करोड़ के कल्ब में शामिल होने के बेहद पास पहुंच गई है। करण जौहर (Karan Johar) के प्रोडक्शन में बनी फिल्म के बीते दिनों के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि शनिवार को फिल्म 200 करोड़ के आकंड़े को पार कर सकती है।

रणबीर-आलिया की एक्टिंग की हो रही तारीफ

ब्रह्मास्त्र फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक्टिंग को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं मोनी रॉय (Mouni Roy) की शानदार अदाकारी भी फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों में जमकर वाहवाही बटौर रही है। आयान मुखर्जी की निर्देशित फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमे तमाम अस्त्रों के परिचय के बाद ब्रह्मास्त्र के टूटे हुए हिस्से को ढूंढ़ने की खोज में मोनी रॉय (जूनून) लग जाती है। वहीं रणबीर कपूर (शिवा) अपने अंदर एक अलग शक्ति महसूस करते हैं। इस बीच फिल्म में आलिया भट्ट (आईशा) की एंट्री होती है। दोनों के बीच का रोमांस (romance) दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। बाद में पता चलता है कि शिवा के अंदर अग्नि अस्त्र की शक्ति मौजुद हैं। फिल्म की कहानी तो अलग-अलग घटनाओं के साथ आगे बढ़ जाती है और नए अस्त्रों के बारे में सभी को पता चलता रहता है।

ब्रह्मास्त्र देती है क्या मैसेज

ब्रह्मास्त्र फिल्म के गाने भी दर्शक गुन-गुनाने को मजबूर हो रहे हैं। फिल्म में सबसे अहम भाग सबसे शक्तिशाली अस्त्र ब्रह्मास्त्र का है। अमिताभ बच्चन जो गुरू का किरदार निभा रहे है, वो बताते है कि ब्रह्मास्त्र सबसे शक्तिशाली अस्त्र है इसके जुड़ने के बाद दुनिया के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे। शिवा (Shiva) अपनी शक्ति को पहचान अग्नि अस्त्र का अभयास करते है। लेकिन तमाम कोशिश और रोमांचक लड़ाई के बाद भी ब्रह्मास्त्र के सभी हिस्सों को जोड़ने में मोनी रॉय कामियाब हो जाती है। इसके बाद धरती तुकड़ो में टूटने लगती है फिर भी आलिया भट्ट (आईशा) को बचाने के लिए शिवा अपनी जान पर खेल जाता है। इसके बाद वो अपनी प्यार की ताकत और अग्नि अस्त्र की बदौलत सबसे शक्तिशाली अस्त्र को टोड़ देता है। ब्रह्मास्त्र का पहला पार्ट शिवाय बेहद शानदार संदेश के साथ समाप्त होता है कि प्यार से ज्यादा ताकत किसी भी अस्त्र में नहीं है।

Tags

Next Story