10 अक्टूबर 2019 मनोरंजन समाचार : बिग बॉस की क्वीन बनी देवोलीना, सलमान खान के घर पड़ा पुलिस का छापा, पढ़ें आज की Top 10 Entertainment News

10 अक्टूबर 2019 मनोरंजन समाचार : बिग बॉस की क्वीन बनी देवोलीना, सलमान खान के घर पड़ा पुलिस का छापा, पढ़ें आज की Top 10 Entertainment News
X
बिग बॉस के घर में रोज हंगामा देखने को मिल रहा है। क्वीन टास्क के दौरान आरती सिंह और कोएना मित्रा में जमकर लड़ाई देखने को मिली। कोयना मित्रा ने कहा कि 'मैं आपकी तरह नॉमिनेट ना करने की भीख लोगों से नहीं मांगती'... वहीं मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर अचानक छापा मारा।

'बिग बॉस 13' में बीते 10 दिनों में काफी ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ बिग बॉस पर अश्लीलता दिखाने का आरोप लगाकर शो को बंद करने की मांग उठ रही है... वहीं घर के अंदर क्वीन टास्क को लेकर काफी बखेड़ा देखने का मिला।

1- 'बिग बॉस 13' की खबरें- बिग बॉस 13 में 10वें एपिसोड में देवोलीना भट्टाचार्जी घर की पहली 'क्वीन' बनीं। क्वीन बनने के बाद देवोलीना को कई फायदे मिलेंगे। जैसे अब वो घर का कोई भी काम नहीं करेंगी। वो अपने काम की जिम्मेदारी किसी और घरवाले को देंगी। यही नहीं.. सिर्फ देवोलीना ही स्पेशल बाथरूम इस्तेमाल कर सकेंगी।

2- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की खबरें- शो में कार्तिक और नायरा एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दरअसल, दोनों को कुछ गुंडों किडनैप कर लेते हैं और उन्हें नशे का इंजेक्शन लगा देते हैं। नशे ही हालत में कार्तिक-नायरा का एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते है और शादी कर लेते हैं।

3- 'ये जादू है जिन्न का' शो की खबरें- ' ये जादू है जिन्न का' शो में गंगूबाई के नाम से मशहूर बाल कलाकार सलोनी दैनी नजर आने वाली है। इस शो का शुरुआत 14 अक्टूबर से होने जा रही है। शो का पहला प्रोमो वीडियो रिलीज किया जा चुका है। इस प्रोमो को लोग काफी पसंद कर रहे है।

4- 'द कपिल शर्मा शो' की खबरें- कपिल शर्मा के शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पुलिसकर्मी के यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। वीडियो में कपिल सिंघम स्टाइल में शो में एंट्री लेते हैं और कहते हैं कि पुलिसवाले लेट से आते हैं, लेकिन सच ये है कि पुलिस दो घंटे पहले ही आ गई थी। देखिए इस वीडियो को.. इस वीडियो को सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

5- 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' की खबरें- सिकंदर सिंह गिल का किरदार निभार रहे मोहित मलिक के शो छोड़ने की खबर जोरों पर थी। लेकिन अब मोहित मलिक ने खुद अपने शो छोड़ने की खबर को लेकर जानकारी दी है। एक इंटरव्यू में मोहित ने बताया है अभी फिलहाल वो शो नहीं छोड़ रहे हैं। अगर कभी छोड़ेंगे तो खुद इस बारे में सबको जानकारी दे देंगे।

6- अदाकारा रेखा का जन्मदिन- बॉलीवुड एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही है। रेखा ने बचपन में ही एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रख लिया था। अपने 50 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म 'सावन भादो' थी, जो उस समय सुपरहिट रही।

7- सलमान के घर पुलिस का छापा- मुंबई पुलिस ने दबंग सलमान खान के बंगले में छापा मारा और उनके एक गार्ड को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार गार्ड का नाम शक्ति सिद्धेश्वर राणा है। पुलिस ने 1990 में राणा और उसके कुछ साथियों को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद जमानत पर वो बाहर आ गया और उसके बाद से वो फरार चल रहा था।

8- कियारा आडवाणी का ट्विटर अकाउंट हैक- बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस को दी। कियारा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर फैंस से सावधान रहने की अपील की।

9- सारा अली खान का वीडियो वायरल- सारा अली खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा बच्चों को फ्लाइंग किस देती नजर आ रही हैं। जब बच्चों ने सारा को दीदी कहकर बुलाया तो वो बहुत खुश हो गयीं और फ्लाइंग किस देने लगी।

10- 'वॉर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' धुआंधार कमाई कर रही है। सातवें दिन फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। हिंदी वर्जन में रिलीज हुई 'वॉर' ने सातवें दिन 11 करोड़ की कमाई की। अपनी इस कमाई से फिल्म 219 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story