आम्रपाली दुबे ने सुनाई टूटे दिल की दास्तां, निरहुआ बोले- चल झूठी-देखें वीडियो

जानी मानी भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे(Aamrapali Dubey) कोरोना संक्रमण के कारण हॉस्पिटल में एडमिट हैं। इसी बीच खुद की और अपने फैंस की बोरियत मिटाने के लिए आम्रपाली सोशल मीडिया(Social Media) पर अपने नए- नए वीडियो शेयर करती ही रहती हैं। उनके मज़ेदार एंटरटेनिंग वीडियो देखकर लोगों के चेहरे पर हंसी आ ही जाती है। आम्रपाली ने हाल ही में इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपना नया वीडियो शेयर किया है। इसमें वह मीत ब्रोस और कनिका कपूर के राजस्थानी हिट 'थाड़े रहियो' पर लिप सिंग कर रही हैं। वीडियो में आम्रपाली के एक्सप्रेशन्स बहुत ही क्यूट है। वह वीडियो में इतनी प्यारी लग रही हैं कि आप उनसे नज़रे हटा ही नहीं पाएंगे।
इस वीडियों को शेयर करते हुए आम्रपाली ने कैप्शन में हार्ट इमोजी दिया है। वहीं आम्रपाली के इस वीडियो पर भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ (Nirahua) ने- चल झूठी कमेंट किया है। इस वीडियो को अब तक लोग हज़ारों की संख्या में देख चुके हैं।
इससे पहले आम्रपाली ने निरहुआ के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस फोटो में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब थे। फैंस ने भी दोनों की फोटो पर खूब प्यार बरसाया।
बता दें कि भोजपुरी सिनेमा को पसंद करने वाले लोग दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी के कायल हैं। इस जोड़ी का कोई भी गाना आते ही सुपरहिट हो जाता है। यहां तक की उनके पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दरअसल, आम्रपाली ने फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से दोनों ने धमाल मचा दिया था। इसके बाद दोनों ने कई फिल्में साथ में की। डायरेक्टर्स भी दोनों को साथ में अपनी फिल्म में साइन करते हैं।
हाल ही में आम्रपाली की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी जिसके बाद निरहुआ भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। निरहुआ ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। आम्रपाली ने फिर निरहुआ के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया था। इतना ही नहीं उन्होंने निरहुआ के साथ फोटो शेयर कर ये भी लिखा था कि उन्हें उनकी बहुत याद आ रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS