अभिषेक बच्चन को नहाना बिल्कुल भी नहीं है पसंद, शरीर पर पानी डालते ही निकल जाती है चीखे

अभिषेक बच्चन को नहाना बिल्कुल भी नहीं है पसंद, शरीर पर पानी डालते ही निकल जाती है चीखे
X
अभिषेक बच्चन की कुछ आदतों की बात करें तो उन्हें नहाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस आदत से उनके पूरा बच्चन परिवार परेशान है।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते है। वो न सिर्फ एक अच्छे एक्टर है, बल्कि हर रिश्ते के लिए अच्छा उदाहरण भी है। एक अच्छे बेटे, एक अच्छे भाई और एक अच्छे पति के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई हुई है। अभिषेक बच्चन बेशक स्टार बन गए है, लेकिन उनकी कुछ आदतें ऐसी है... जो एक साधारण व्यक्ति की जिंदगी में देखी जाती है। अभिषेक बच्चन के अंदर एक बचपना है, जो उनकी जिंदगी को तनाव से दूर रखता है।

अभिषेक बच्चन की कुछ आदतों की बात करें तो उन्हें नहाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इस आदत से उनके पूरा बच्चन परिवार परेशान है। इससे जुड़ा एक किस्सा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' में सुनाया। दरअलस, अभिषेक बच्चन और अजय देवगन 'द कपिल शर्मा शो' में गेस्ट के तौर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'एलओसी' फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई मस्ती का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वो लद्दाख में 'एलओसी' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। वहां तापमान '-30' था।

उस समय होटल में न तो हीटर और न ही गीजर की कोई सुविधा होती थी। तो हमें फोन को रिसेप्शन वालों से कहना होता था कि नहाने के लिए गर्म पानी ले आएं। वो बाल्टी में भरकर गर्म पानी लाते थे और उधर हमें खुद को नहाने के लिए तैयार करना होता था। मन तो नहीं करता था नहाने का, लेकिन उस वक्त नहाना पड़ता था। आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन भी लद्दाख से होकर आए थे। उन्होंने भी ट्विटर के जरिए ठंड का सितम बयां किया था।

Tags

Next Story