शबाना आज़मी हुईं धोखाधड़ी का शिकार, एक्ट्रेस को ऑनलाइन शराब खरीदना पड़ गया महंगा

शबाना आज़मी हुईं धोखाधड़ी का शिकार, एक्ट्रेस को ऑनलाइन शराब खरीदना पड़ गया महंगा
X
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शबाना आज़मी के साथ हैरान कर देने वाली घटना हुई है। दरअसल हाल फिलहाल में एक्ट्रेस के साथ एक ऑनलाइन फ्रॉड की घटना हुई है। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर खुद ही पोस्ट शेयर कर के दी है।

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शबाना आज़मी (Shabana Azmi) के साथ हैरान कर देने वाली घटना हुई है। दरअसल हाल फिलहाल में एक्ट्रेस के साथ एक ऑनलाइन फ्रॉड की घटना हुई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खुद ही पोस्ट शेयर कर के दी है। उन्होंने बताया है कि वो ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद फ्रॉड का शिकार हुई हैं। शबाना ने ट्विटर पर अपने साथ हुई इस घटना की पूरी जानकारी दी है। जिस वजह से अब एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई है।


गौरतलब है कि शबाना ने ऑनलाइन अल्कोहल का ऑर्डर किया था उसी दौरान वह फ्रॉड का शिकार हुई। इस घटना की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैंने लिविंग लिक्विड्ज को पहले ही पेमेंट कर दी थी। लेकिन उसके बाद भी मेरा ऑर्डर नहीं आया। इसके बाद मेरी कॉल्स भी उन्होंने उठाना बंद कर दी।" एक्ट्रेस ने अपने इस ट्वीट में अपने खाते से जुड़ी सारी जानकारी को भी शेयर की है। शबाना के इस ट्वीट पर लोगो के तरह तरह के रिएक्शन आ रहें है। कोई उन्हें पुलिस में जाने की सलाह दे रहा है तो कोई उनकी मदद करने की कोशिश कर रहा है।

वैसे इस तरह के फ्रॉड आजकल आम बात हो गए है। ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ठग बहुत लोगो को अपना शिकार बना लेते है। सोशल मीडिया के जरिए इन दिनों साइबर क्राइम लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां लोग महंगी शराब, घड़ी और मोबाइल दिखाकर लोगों को लूट लेते हैं। कई बार लोग आपसे बैंक का कर्मचारी बनके आपके साथ फ्रॉड करते है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस और साइबर क्राइम को टैग करते हुए इस मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है। शबाना ने अपने ट्वीट में लिखा कि इन बदमाशों को वैध व्यवसायों के नामों का उपयोग करने और हमें धोखा देने से रोकने के लिए कार्रवाई करें।

Tags

Next Story