हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के घर छाई खुशियां, छोटी बेटी अहाना ने दिए जुड़वा बच्चियों को जन्म

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के घर एक बार फिर खुशियों ने कदम रखा है। हेमा और धर्मेंद्र फिर से नाना-नानी बन गए है। उनकी सबसे छोटी बेटी अहाना देओल ने जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। अहाना देओल ने अपने इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया कि उनके घर जुड़वा बच्ची आई हैं। वो प्राउड पैरेंट्स बन गए है।
अहाना देओल ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- 'हमें अपनी जुड़वां बेटियों अस्त्रिया और आदिया के जन्म की जानकारी देते हुए बहुत खुशी हो रही है... 26 नवंबर 2020... प्राउड पैरेंट्स अहाना और वैभव... एक्साइटेड ब्रदर डैरियन वोहरा... दादी-दादा पुष्पा और विपिन वोहरा फूले नहीं समा रहे हैं, नानी-नाना हेमा मालिनी और धर्मेंद्र देओल।' इस खबर के बाद से फैंस लगातार कमेंट के जरिए उन्हें बधाई दे रहे है।
आपको बता दें कि अहाना ने 2 फरवरी 2014 को वैभव वोहरा के साथ शादी की थी। साल 2015 के जून में उनके पहले बेटे दारेन वोहरा का जन्म हुआ। रखा। अहाना ने एक्ट्रेस के तौर पर इंडस्ट्री में कभी काम नहीं किया। लेकिन उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ असिस्टेंट के तौर पर फिल्म 'गुजारिश' के लिए काम जरूर किया था। हेमा मालिनी के बड़ी बेटी ईशा देओल और उनके पति भारत तख्तानी के भी दो बच्चे है। उनकी पहली बेटी का नाम आराध्या है और बेटे का नाम मिराया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS