आराध्या ने मौसी की शादी में किया ऐसा काम, ऐश्वर्या राय की जमकर हुई तारीफ

आराध्या ने मौसी की शादी में किया ऐसा काम, ऐश्वर्या राय की जमकर हुई तारीफ
X
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह ही उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल फिलहाल में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साल 2021 की शुरुआत में ऐश बेटी आराध्या के अपनी कज़िन श्लोका शेट्टी की शादी में शामिल हुई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की तरह ही उनकी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) भी काफी चर्चा में रहती हैं। इन मां-बेटी की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते है। लोग अक्सर ऐश्वर्या से उनकी बेटी के बारें में पूछते रहते हैं। इतना ही नहीं लोग अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से भी उनकी बेटी को लेकर के सवाल करते ही रहते हैं। ऐसे में ऐश और उनकी बेटी काफी सुर्खियों में है। हाल फिलहाल में ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


साल 2021 की शुरुआत में ऐश बेटी आराध्या के अपनी कज़िन श्लोका शेट्टी (Shloka Shetty) की शादी में शामिल हुई थी। इस दौरान आराध्या की मासूम हरकतों और उनकी बातों ने सबका मन मोह लिया। इसी शादी से जुड़ा हुआ एक पोस्ट इसे आयोजित करने वाली इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके साथ ही कंपनी ने शादी से जुड़ी बातों को शेयर किया था। मौसी की शादी में आराध्या ने अपनी मासूम बातो से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया था। श्लोका की विदाई के समय आराध्या ने अपने बड़ों को समझाया था।

इन फोटोज को शेयर करते हुए इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने बताया कि विदाई के समय कैसे आराध्या ने सभी को समझाया था। कैप्शन में लिखा है, 'जब से उनकी बेटी की शादी का विचार उनके मन में आता है, माता-पिता इस बात को जानते हैं कि एक दिन वह एक नई दुनिया बनाने के लिए दूसरे परिवार में जाएगी। लेकिन विदा के समय ये सच्चाई पूरी तरह से माता- पिता के सामने आती है। उसी समय श्लोका शेट्टी की विदाई में सुलता शेट्टी आंटी के लिए सुकून आराध्या की मीठी आवाज़ में आया, "मत रो, मैं यहां हूं ना!"' आराध्या के इस संस्कारों पर ऐश्वर्या की कई बार तारीफ हुई है। अभिषेक बच्चन ने भी ऐश्वर्या की तारीफ की है। आरजे से बातचीत के दौरान एक्टर ने कहा था कि ऐश ने आराध्या को परिवार के बारें में सबकुछ सिखाया है। उनकी बातों से समझकर आराध्या सबकुछ अच्छे से जानती हैं। आराध्या जानती है कि उसके माता-पिता, दादा- दादी सारें एक्टर्स हैं। वह इन चीज़ो को बहुत ही नॉर्मली लेती हैं और हमारी फिल्में देखकर खूब एंजॉय करती हैं।

Tags

Next Story